✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पुलिस को मिली हाई स्पीड बाइक और कार, DIAL 112 पर तुरंत मिलेगा रिस्पॉन्स

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 2:53:22 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस विभाग को बड़ी सौगात दी है. राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को 635 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां और 849 मोटरसाइकिलें सौंप दीं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

सरकार का मानना है कि इन नए वाहनों के शामिल होने से राज्य में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और ज्यादा प्रभावी होगी. इससे शहरों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में भी पुलिस की पहुंच मजबूत होगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

अधिकारियों के अनुसार, इन पेट्रोलिंग वाहनों और बाइकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, ताकि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकें. नए वाहनों के इस्तेमाल से पुलिस किसी भी आपात स्थिति या घटना स्थल तक पहले से अधिक तेजी से पहुंच सकेगी.

इस पहल से अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नियमित गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर नजर रखना आसान होगा और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी. खासकर दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी क्षमता को मजबूत करने में यह कदम अहम साबित हो सकता है.

राज्य सरकार के मुताबिक, पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करना प्राथमिकता में शामिल है. इसी दिशा में यह पहल की गई है, ताकि पुलिस की कार्यक्षमता बढ़े और आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके. नई पेट्रोलिंग गाड़ियों और बाइकों के शामिल होने से झारखंड पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार आएगा और राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेग.

 

Tags:Jharkhand PoliceJharkhandPolicebikecardial 112 will get immediate responseChief Minister Hemant Soren gave a big gift to the police department.Chief MinisterChief Minister Hemant Sorenjharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.