✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड पुलिस को मिली नई रफ्तार, 1477 नए वाहनों से मजबूत होगी पेट्रोलिंग और कानून व्यवस्था

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 3:18:37 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में क्राइम कंट्रोल की दिशा में बड़ा कडा उठाया गया है. लंबे समय से झारखंड पुलिस जर्जर वाहनों की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन अब उन्हें इस परेशानी से बड़ी राहत मिली है. राज्य के पुलिस थानों और इकाइयों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन किया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं. सरकार का उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा पुलिस गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है.

जारी आदेश के अनुसार इन वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहन शामिल हैं. इन्हें राज्य के सभी जिलों में जरूरत के अनुसार भेजा जाएगा, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पुलिस की मौजूदगी और प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ सके. खास तौर पर रांची और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों को अधिक वाहन दिए गए हैं, क्योंकि यहां अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की चुनौतियां ज्यादा हैं.

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नए वाहनों के आने से गश्ती व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत होगी और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी. इससे दूरदराज और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी.

इस पहल का स्वागत करते हुए झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने कहा कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता में काफी सुधार आएगा. गश्त तेज होने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, त्वरित सहायता और यातायात व्यवस्था संभालना भी आसान होगा. आदेश जारी होने के बाद जिलों में वाहनों के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जिलावार आवंटन की बात करें तो बोकारो को 39 चार पहिया और 53 दो पहिया वाहन मिले हैं, जबकि पश्चिमी सिंहभूम को 40 चार पहिया और 47 दो पहिया वाहन दिए गए हैं. धनबाद को 40 चार पहिया और 45 दो पहिया, हजारीबाग को 28 चार पहिया और 42 दो पहिया तथा देवघर को 28 चार पहिया और 39 दो पहिया वाहन आवंटित किए गए हैं. इसी तरह दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा और गुमला सहित अन्य जिलों को भी जरूरत के अनुसार वाहन दिए गए हैं.

सबसे अधिक वाहन रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले को मिले हैं. रांची को 80 चार पहिया और 73 दो पहिया, जबकि पूर्वी सिंहभूम को 51 चार पहिया और 89 दो पहिया वाहन आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा पलामू, रामगढ़, साहिबगंज और सिमडेगा जैसे जिलों को भी वाहन मिले हैं. वहीं पुलिस मुख्यालय, रांची को भी 14 चार पहिया और 42 दो पहिया वाहन दिए गए हैं.

नए वाहनों के मिलने से पुलिस बल में उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे राज्य में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

Tags:jharkhandjharkhand policejharkhand policr hightechJharkhand Police gets a new car for patrollingjharkahnd police petrollinglatest newsjharkahnd updatenews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.