✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand News: मोटरसाइकिल की सीट के नीचे दिखा करैत सांप, चलती बाइक से कूदी महिला, दहशत में लोग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:27:14 PM

पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले के महेशपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब संदीप कुमार पाल की मोटरसाइकिल की सीट के नीचे एक करैत सांप छिपा मिला. संदीप अपनी पत्नी को स्वास्थ्य उप केंद्र छोड़ने जा रहे थे, जहाँ वह नौकरी करती हैं. इसी दौरान महिला की नजर बाइक की सीट के नीचे छिपे सांप पर पड़ी और वह तुरंत चलती बाइक से कूद गई.

संदीप ने बाइक रोककर जांच की तो उन्हें भी सांप दिखाई दिया. बिना देर किए उन्होंने वन विभाग के सर्प मित्र अशराफुल शेख को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर सर्प मित्र ने सीट हटाई और करैत सांप का सफल रेस्क्यू किया.

अशराफुल शेख ने बताया कि यह लगभग डेढ़ साल का करैत था, जो भारत का चौथा सबसे जहरीला सांप माना जाता है. सांप ने मोटरसाइकिल में ही केंचुल उतारी थी, जिससे स्पष्ट है कि वह वहां काफी समय से छिपा था. उन्होंने चेतावनी दी कि करैत के काटने पर समय पर इलाज न मिलने से मौत का खतरा बढ़ जाता है.

रिपोर्ट:नंद किशोर मंडल

 

 

Tags:pakur newsKrait snakeJharkhand Newsunder the seat of a motorcyclewoman jumps offmoving bikepeople in panic

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.