✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बड़ी बैठक,हेमंत के साथ पार्टी के सभी नेता मौजूद,जानिए क्या हुई चर्चा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 7:26:27 PM

रांची(RANCHI): झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बड़ी और अहम बैठक मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई. इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता सीएम सह केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने किया. बैठक में जनगणना,एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई है. साथ हि केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत ने कई दिशा निर्देश दिया है.

 

दरअसल जनगणना 2026 की शुरुआत हो गई. लंबे समय के बाद देश की सही आबादी की जानकारी सामने आएगी. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा जनगणना में पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी एक बड़ी जिम्मेवारी दी है. जिससे ग्रामीण और सुदुर्वती इलाके में रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी कैसे इंट्री कराई जाए. कोई भी व्यक्ति इस जनगणना में छूटे नहीं इसका ख्याल रखा जाएगा. क्योंकि माना जा रहा है कि अब आगे इसी जनगणना के आधार पर देश में परिसीमन हो सकता और विधानसभा के साथ लोकसभा की सीट बढ़ेगी. साथ हि आरक्षण में भी इसे आधार बनाया जा सकता है.

इसके साथ ही झारखंड में चुनाव आयोग के द्वारा विशेष गहन पुरणरिक्षण होना है. ऐसे में सभी बूथ पर कैसे सही तरीके से मतदाताओं का सत्यापन किया जाए. जिन्हे दस्तावेज की जानकारी नहीं और 2003 के मतदाता सूची में नाम कैसे निकालना है. इससे संबंधित भी जागरूकता पार्टी के द्वारा अपने स्तर से चलाया जा सकता है. क्योंकि झारखंड से पहले यूपी और अन्य राज्य में एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप चुनाव के समय लगा था. यही वजह है कि झारखंड इसपर अभी से ही नजर बनाए रखने की तैयारी में है.

इस बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन,के साथ वरिष्ट नेता नलिन सोरेन,स्टीफन मरांडी,बसंत सोरेन,जोबा मांझी,विनोद पांडे,एमटी राजा,विजय हाँसदा समेत कई लोग शामिल हुए. सभी को अलग अलग जिम्मेवारी दी गई.                

              

 

Tags:Hemant SorenJMMJMM Hemant SorenHemant soren meetingJmm Meeting in cm houseJMM JharkhandSIR JharkhandCensus JharkhandRanchi NewsJharkhand Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.