☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड को मिल सकता है ओलंपिक क्वालीफाई मैच के मेज़बानी का मौका,जानिए FIH के अध्यक्ष तैयब एकराम ने क्या कहा

झारखंड को मिल सकता है ओलंपिक क्वालीफाई मैच के मेज़बानी का मौका,जानिए FIH के अध्यक्ष तैयब एकराम ने क्या कहा

रांची (RANCHI) :  देश और दुनिया की नज़र झारखंड पर है. जहां रांची में शानदार WOMENS ASIAN CHAMPION TROPHY का आयोजन चल रहा है. एशियाई टीम मरंड गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बेहतर खेल का प्रदर्शन दिखा रही है. दर्शक भी खूब इस खेल का मज़ा ले रहे है. इस मैच के बाद रांची को कई बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी भी मिल सकती है. आने वाले दिनों में ओलंपिक क्वालीफाई मैच होने है. ऐसे में रांची को इसकी भी मेज़बानी करने का मौका मिल सकता है. जहां इसी कड़ी में FIH के अध्यक्ष तैयब एकराम ने प्रेस वार्ता किया.

बोर्ड मीटिंग में कलेंडर का पोर्टफोलियो बनाने का निर्णय- तैय्यब एकराम

FIH के अध्यक्ष तैय्यब एकराम ने कहा कि 8 टीम रांची और 8 टीम स्पेन में ओलिंपिक क्वालीफाई में खेल सकती है. इसे लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा की जा सकती है. भारत बेहतर टीम है. रांची में जितने भी खेल हो रहे है यह एक प्लानिंग का हिस्सा है.उन्होंने बताया कि बोर्ड मीटिंग में कलेंडर का पोर्टफोलियो बनाने का निर्णय लिया गया. तैयब ने आगे कहा कि रांची में जिस तरह का खेल हो रहा है. यह काफी बेहतर है. इसका परिणाम भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. रांची में बड़े शानदार हॉकी का आयोजन हुआ. यहाँ एक बेहतर  वातावरण है. खेल के प्रति सभी लोग में उत्साह है.

FIH इस दिशा में करेगी काम

हॉकी को बढ़ावा देने के लिए FIH  प्रयासरत है. हॉकी एक अच्छा खेल है. जो देश में हॉकी का खेल है अगर वह अपने देश से बहार नहीं आ सकते हम वहां पहुँच कर प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. भारत में जिस तरह से खिलाड़ियों को सम्मान मिलता है. वैसा ही पूरे दुनिया में मिले तो खिलाड़ियों के लिए बेहतर होगा. FIH  इस दिशा में काम करेगी. हॉकी इंडिया बेहतर काम कर रही है. खिलाड़ियों को उपकरण उपलब्ध करा रही है. जिससे कई बड़े खिलाडी निकल कर सामने आ रहे है.

Published at:04 Nov 2023 03:27 PM (IST)
Tags:JharkhandOlympicFIH President Tayyab EkramTayyab EkramFIHranchiranchi newsranchi latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.