धनबाद(DHANBAD): 26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारी कोयलांचल में अंतिम चरण में पहुंच गई है. जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं. पूरे जिले के पंडाल में नंबर वन कौन आता है, इसको लेकर अभी से ही लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. गुरुवार को The News post की टीम ने झारखंड मैदान पूजा पंडाल का जायजा लिया. इस बार वहां नाइजीरियन फीस फेस्टिवल के थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल देखने में अभी से ही आकर्षक और खूबसूरत लग रहा. मैदान में मेला लगना शुरू हो गया है.
लग गया है मेला ,मस्ती कर रहे बच्चे
बच्चे मेले का आनंद उठा रहे हैं ,अभिभावक भी पहुंच रहे हैं. पूजा समिति के अधिकारी विकास साव की माने तो कुल इस वर्ष 18 लाख रुपए का बजट है. हालांकि चंदा में इस वर्ष परेशानी हो रही है. फिर भी आयोजक हिम्मत करके काम आगे बढ़ा रहे है. विकास साव ने बताया कि मेदिनीनगर से आए 80 कारीगर दिन और रात काम कर रहे हैं और पूजा के पहले पंडाल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. आपको बता दें कि झारखंड मैदान का पंडाल जिले में नंबर वन आता रहा है. इस बार देखना है कि बाजी कौन मारता है.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह
