☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड शराब घोटाला: फर्जी बैंक गारंटी मामले में गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी निदेशक को लाया गया रांची

झारखंड शराब घोटाला: फर्जी बैंक गारंटी मामले में गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी निदेशक को लाया गया रांची

रांची (RANCHI): झारखंड शराब घोटाले से जुड़े फर्जी बैंक गारंटी मामले में एसीबी की जांच लगातार जारी है. इस मामले में गिरफ्तार मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को रविवार को रांची लाया गया. एसीबी की टीम उन्हें विमान से रांची एयरपोर्ट लेकर पहुंची, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/2025 के तहत जगन तुकाराम देसाई को गुजरात के पोखरण स्थित सप्तगिरी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी से शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. यह मामला मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा हुआ है.

जांच में सामने आया है कि कंपनी को ई-टेंडर की शर्तों के अनुसार झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के पक्ष में जोन-04 (धनबाद) के लिए बैंक गारंटी जमा करनी थी, लेकिन कंपनी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए असली बैंक गारंटी की जगह फर्जी बैंक गारंटी जमा कर दी. एसीबी की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस धोखाधड़ी में जगन तुकाराम देसाई की अहम भूमिका रही है. ठोस सबूत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया.

एसीबी ने बताया कि मामले की जांच आगे भी जारी है. जांच टीम इस फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

Published at:14 Dec 2025 11:06 AM (IST)
Tags:ranchiranchi latest newsJharkhand liquor scamJharkhand liquor scam updateJharkhand liquor scam latest update newsJharkhand liquor scam big updatelatest news update
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.