✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर सुरक्षित, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा जल्द होगी स्वदेश वापसी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 4, 2026, 5:56:58 PM

रांची (RANCHI): दुबई में फंसे झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग जिलों के मजदूरों को लेकर राहत की खबर सामने आई है. झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि सभी मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द ही वापस भारत लाया जाएगा.

मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि मजदूरों के बंधक बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद वे खुद इस मामले को लेकर गंभीर रूप से सक्रिय हुए. मजदूरों के परिजन लगातार उनसे संपर्क कर रहे थे और अपनों की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही दुबई में रह रहे झारखंड के लोगों से संपर्क साधा गया.

मंत्री के अनुसार, दुबई निवासी जाहिद नामक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों का पता लगाया और उनसे बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी साझा की. स्थानीय स्तर पर मदद मिलने के बाद मजदूरों में काफी राहत देखने को मिली.

डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मजदूरों से उनकी सीधी बात कराई गई है और कानूनी औपचारिकताओं के तहत पासपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने परिजनों से अपील की कि वे चिंता न करें, सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है.

मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लगातार संपर्क में हैं और एक-दो दिनों के भीतर सभी मजदूरों को सुरक्षित झारखंड लाने की व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार देश-विदेश में हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ी है और केवल बयान नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखती है.

Tags:Jharkhandjharkhand newsJharkhand laborers in DubaiJharkhand laborers stuck in dubaidubaijharkhand men in dubaidr irfan ansarihealth minister irfan ansarihealth minister irfan ansari held talk with jharkhand laborerslatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.