धनबाद (DHANBAD): झारखंड में इन दिनों ट्रेजरी घोटाला को लेकर सियासी पारा हाई है. बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी में करोड़ो का अवैध निकासी सामने आया है. ट्रेजरी घोटाला का खुलासा होने के बाद जाँच तेज हो गई है. ट्रेजरी घोटाला में शामिल घोटालेबाजो पर शुरुवाती कार्रवाई की गई है. घोटाला में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के साथ राज्य सरकार जाँच कर रही है.
भाजपा ने इसे राज्य सरकार की विफलता बताया
वही ट्रेजरी घोटाला के सामने आने पर भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर है. भाजपा ने इसे राज्य सरकार की विफलता बताया है. भाजपा इसकी जाँच सीबीआई से कराने की माँग कर रही है. वही धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बोकारो और हजारीबाग में हुए करोड़ो के ट्रेजरी घोटाला को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि इस सरकार में केवल घोटाला ही घोटाला हो रहा है.
ट्रेजरी घोटाला पर भड़के सांसद ढुलू महतो
अफसर मनमानी कर रहे है. सरकार का कोई कंट्रोल अफसरों पर नही है. बोकारो और हजारीबाग में करोड़ो का ट्रेजरी घोटाला हुआ है. करोड़ो का अवैध निकासी किया गया है. डीएमएफटी फंड में घोटाला हुआ है. इस सरकार में लूट हत्या चोरी डकैती हो रही है. जनता त्रस्त है. धनबाद ट्रेजरी की भी जाँच होनी चाहिए. इसकी उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए. केंद्र सरकार से भी माँग करेंगे कि इसकी जाँच हो.
रिपोर्ट-नीरज कुमार