☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड : हाईकोर्ट में जेटेट परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड : हाईकोर्ट में जेटेट परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

रांची (RANCHI): झारखंड हाईकोर्ट में आज जेटेट परीक्षा से संबंधित दायर याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई. यह सुनावाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की बेंच में हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेटेट परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. साथ ही कोर्ट से यह भी सवाल पूछा कि वर्षों से जेटेट की परीक्षा क्यों नहीं हुई है. अदालत ने सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश भी दिया है.

वर्ष 2016 से नहीं ली गई है जेटेट की परीक्षा

इस संबंध में दाखिल याचिका पर कहा गया है कि राज्य में जेटेट की परीक्षा वर्ष 2016 के बाद से आयोजित नहीं की गई है. जबकि राज्यों में शिक्षकों की नियुक्ति होनी है लेकिन परीक्षा नहीं होने के कारण कई अभ्यर्थी शिक्षक नियुक्ति में शामिल नहीं हो पाएंगे. साथ ही राज्य में सीटेट की परीक्षा भी कराई जाए और उसे लागू किया जाए, ताकि सीटेट पास अभ्यर्थियों को भी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाए.

Published at:13 Jun 2023 03:30 PM (IST)
Tags:JharkhandHearing on petitionsrelated to JET examin High Courtcourt sought responsefrom state government
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.