✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मोहम्मद दीपक से मंत्री ने की फोन पर बात, झारखंड आने का दिया न्योता

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 9, 2026, 7:09:20 PM

TNP DESK (टीएनपी टेस्क): देशभर में चर्चित नाम बन चुके मोहम्मद दीपक से झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने बात  की और उन्हें झारखंड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है. दीपक ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही है.  

मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि बजट सत्र के बाद झारखंड में मोहम्मद दीपक का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जाएगा. जिसमें हज़ारों लोग शामिल होंगे. इससे पहले मंत्री स्वयं देहरादून जाकर दीपक से मुलाकात करेंगे और उनके साहस, जज़्बे और धर्मनिरपेक्ष सोच को सम्मानित करेंगे.

मंत्री ने कहा कि आज जब समाज में धर्म और जाति के नाम पर दीवारें खड़ी करने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में मोहम्मद दीपक जैसे युवाओं का आगे आना भाईचारे, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता की जीवंत मिसाल है.उन्होंने कहा, दीपक का साहस नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. मैं उनके इस जज़्बे को सलाम करता हूँ.

मंत्री इरफान अंसारी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि धर्म कभी नफ़रत और हिंसा नहीं सिखाता, बल्कि वह सच्चाई, प्रेम और भाईचारे का रास्ता दिखाता है.

उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम आपस में लड़ने की सोच से ऊपर उठें और देश की तरक्की के लिए एकजुट होकर काम करें. कभी हमारी लड़ाई अंग्रेज़ी हुकूमत से थी, जिसमें अनगिनत लोगों ने कुर्बानी दी। आज उसी एकता की भावना से देश को मज़बूत करने का समय है

मार्च के बाद झारखंड में हज़ारों लोगों की उपस्थिति में एक भव्य सेमिनार आयोजित कर मोहम्मद दीपक का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर दीपक के माता-पिता, पत्नी और बेटी को भी झारखंड आने का सादर निमंत्रण दिया गया है.

देहरादून यात्रा के दौरान मंत्री इरफान अंसारी अपनी ओर से चार माह के वेतन के बराबर 2,00,000  रुपये की सम्मान राशि मोहम्मद दीपक को भेंट करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि साहस, सद्भाव और इंसानियत के सम्मान का प्रतीक है.

Tags:JharkhandgovernmentministerIrfan Ansari sDeepakinvitedvisitJharkhandspokeMohammad Deepak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.