✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Election List: झारखंड में किसने किस सीट पर दर्ज की जीत, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: November 23, 2024,
Updated: 11:25 AM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं. प्रचंड बहुमत के साथ इंडी गठबंधन ने जीत दर्ज की है. एक बार फिर हेमंत सोरेन झारखंड की सत्ता संभालने वाले हैं. इंडिया गठबंधन ने बहुमत से अधिक सीटें हासिल की हैं. इंडिया गठबंधन ने जहां 56 विधानसभा सीटों को अपने नाम किया है तो वहीं, एनडीए गठबंधन 24 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है. हॉट सीट बरहेट में सीएम हेमंत सोरेन का दबदबा बना रहा तो वहीं गांडेय में भी कल्पना सोरेन छाई रहीं. आइए जानते हैं इस चुनाव में किसने किस सीट पर अपनी जीत दर्ज की है.

1. बाघमारा सीट : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो ने जीत दर्ज की है. 

2. बगोदर सीट : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो जीत गए. 

3. बहरागोड़ा सीट: इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती जीत गए. 

4. बरहेट सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी व राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को जीत हासिल हुई है. 

5. बरही सीट : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव जीत गए. 

6. बड़कागांव सीट : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी जीत गए. 

7. बरकट्ठा सीट : इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार यादव जीत गए हैं. 

8. बेरमो सीट : इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल जीत गए. 

9. भवनाथपुर सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी अनंत प्रताप देव की जीत हुई है. 

10. बिश्रामपुर सीट : इस सीट पर राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह जीत गए. 

11. बिशुनपुर सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी चमरा लिंडा जीत गए. 

12. बोकारो सीट : इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की है. 

13. बोरियो सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी धनंजय सोरेन जीत गए हैं. 

14. चाईबासा सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा जीत गए. 

15. चक्रधरपुर सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव जीत गए. 

16. चंदनकियारी सीट : इस सीट पर भी झामुमो प्रत्याशी उमा कांत रजक जीत गए. 

17. चतरा सीट : इस सीट पर लोजपा पार्टी से जनार्दन पासवान (एनडीए गठबंधन) जीत गए. 

18. छतरपुर सीट : इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राधा कृष्णा किशोर जीत गए. 

19. डाल्टनगंज सीट : इस सीट पर भाजपा के आलोक कुमार चौरसिया ने अपनी जीत दर्ज की है.  

20. देवघर सीट : इस सीट पर राजद से सुरेश पासवान जीत गए. 

21. धनबाद : इस सीट पर भाजपा के राज सिंहा जीत गए. 

22. धनवार सीट : इस सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपनी जीत दर्ज की है. 

23. दुमका सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन जीत गए. 

24. डुमरी सीट: इस सीट पर JLKM के जयराम कुमार महतो जीत गए. 

25. गांडेय सीट : इस सीट पर झामुमो प्रत्याशी व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन जीत गईं. 

26. गढ़वा सीट : इस सीट पर भाजपा के सतेन्द्र नाथ तिवारी जीत गए हैं. 

27. घाटशिला सीट : झामुमो के रामदास सोरेन जीत गए. 

28. गिरिडीह सीट : इस सीट पर झामुमो के सुदिव्या कुमार जीत गए हैं. 

29. गोड्डा सीट : राजद प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव जीत गए. 

30. गोमिया सीट : झामुमो के योगेंद्र प्रसाद जीत गए. 

31. गुमला सीट : झामुमो प्रत्याशी भूषण तिर्की जीत गए. 

32. हटिया सीट : भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार जायसवाल जीत गए हैं. 

33. हजारीबाग सीट : भाजपा के प्रदीप प्रसाद जीत गए हैं. 

34. हुसैनाबाद सीट : राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव जीत गए. 

35. इचागढ़ सीट : झामुमो प्रत्याशी सबिता महतो जीत गई हैं. 

36. जगन्नाथपुर सीट : कांग्रेस प्रत्याशी सोना राम सिंकू जीत गए. 

37. जामा सीट : झामुमो प्रत्याशी लुईस मरांडी जीत गई. 

38. जमशेदपुर पूर्वी : भाजपा से पूर्णिमा साहू जीत गई. 

39. जमशेदपुर पश्चिमी: जदयू से सरयू राय जीत गए. 

40. जामताड़ा सीट : कांग्रेस से इरफान अंसारी जीत गए. 

41. जमुआ सीट : भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी जीत गई. 

42. जरमुंडी सीट : भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुंवर जीत गए. 

43. झरिया सीट : भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह जीत गई. 

44. जुगसलाई सीट : झामुमो से मंगल कालिंदी जीत गए. 

45. कांके सीट : सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस) जीत गए. 

46. खरसांवा सीट : दशरथ गार्गेय (JMM) जीत गए.

47. खिजरी सीट : राजेश कच्छप (कांग्रेस) जीत गए.

48. खूंटी सीट : राम सूर्या मुंडा ( JMM) जीत गए.

49. कोडरमा सीट : डॉ. नीरा यादव (BJP) जीत गई हैं.

50. कोलेबिरा सीट : नमन बिक्सल कांगड़ी (कांग्रेस) जीत गए.

51. लातेहार सीट : प्रकाश राम (बीजेपी) जीत गए.

52. लिटीपारा सीट : हेमलाल मुर्मू (JMM) जीत गए.

53. लोहरदगा सीट : डॉ. रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) जीत गए.

54. मधुपुर सीट : हफ़ीज़ुल हसन (JMM) जीत गए हैं.

55. महागामा सीट : दीपिका पाण्डेय सिंह (कांग्रेस) जीत गई.

56. महेशपुर सीट : स्टीफन मरांडी (JMM) जीत गए.

57. मझगांव सीट : निरल पूर्ति (JMM) जीत गए.

58. मांडर सीट : शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) जीत गई.

59. मांडू सीट : निर्मल महतो (आजसू) जीत गए.

60. मनिका सीट : रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) जीत गए.

61. मनोहरपुर सीट : जगत मांझी (JMM) जीत गए.

62. नाला सीट : रविंद्र नाथ महतो (JMM) जीत गए.

63. निरसा सीट : अरूप चटर्जी (सीपीआई एम एल) जीत गए.

64. पाकुड़ सीट : निशत आलम (कांग्रेस) जीत गई.

65. पांकी सीट : कुशवाहा शशि भूषण मेहता (बीजेपी) जीत गए.

66. पोड़ैयाहाट सीट : प्रदीप यादव (कांग्रेस) जीत गए.

67. पोटका सीट : संजीव सरदार (JMM) जीत गए.

68. राजमहल सीट : मो. ताजुद्दीन (JMM) जीत गए.

69. रामगढ़ सीट : ममता देवी (कांग्रेस) जीत गई.

70. रांची : सीपी सिंह (बीजेपी) जीत गए.

71. सारठ सीट : उदय शंकर सिंह (JMM) जीत गए.

72. सरायकेला सीट : चंपई सोरेन (बीजेपी) जीत गए.

73. शिकारीपाड़ा सीट : आलोक कुमार सोरेन (JMM) जीत गए.

74. सिल्ली सीट : अमित कुमार (JMM) जीत गए.

75. सिमरिया सीट : कुमार उज्जवल (बीजेपी) जीत गए.

76. सिमडेगा सीट : भूषण बाड़ा (कांग्रेस) जीत गए है.

77. सिंदरी सीट : चंद्रदेव महतो (सीपीआई एम एल एल) जीत गए.

78. सिसई सीट : जिगा सुसारन होरो (JMM) जीत गए.

79. तमाड़ सीट : विकास कुमार मुंडा (JMM) जीत गए.

80. तोरपा सीट : सुदीप गुडिया (JMM) जीत गए.

81. टुंडी सीट : मथुरा प्रसाद महतो (JMM) जीत गए.

Tags:झारखंड विधानसभा चुनाव परिणामझारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडसीएम हेमंत सोरेनकल्पना सोरेनविजेताओं की पूरी लिस्टJharkhand Assembly Election ResultJharkhand Assembly Election 2024JharkhandCM Hemant SorenKalpana Sorencomplete list of winnersjharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand electionjharkhand assembly electionmaharashtra election 2024jharkhand newsjharkhand election result 2024jharkhand assembly election result 2024jharkhand assembly election resultjharkhand elections resultjharkhand assembly seatsjharkhand election result

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.