✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड निकाय चुनाव: देवघर और मधुपुर में नगर की सरकार का फैसला आज, समर्थकों में दिख रहा भारी उत्साह

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 9:59:43 AM

देवघर (DEOGHAR): झारखंड में लंबे समय बाद हुए नगर निकाय चुनाव का फैसला आज होने जा रहा है. देवघर और मधुपुर सहित कई नगर निकायों में किसकी सरकार बनेगी, यह आज तय होगा. चुनावी मैदान में भाजपा, झामुमो और कांग्रेस सभी अपने समर्थित उम्मीदवारों के जरिए दमदार प्रदर्शन करने में जुटी हैं.

देवघर नगर निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रीता चौरसिया मैदान में हैं, जबकि झामुमो ने रवि राउत और कांग्रेस ने रवि केसरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. पिछले चुनावों में लगातार दो बार महापौर पद पर काबिज रहे उमाशंकर सिंह और भाजपा के नेता नागेंद्र नाथ उर्फ बाबा बलियासे भी इस बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को तैयार हैं. देवघर कॉलेज परिसर स्थित शूटिंग क्लब में मतगणना का कार्य तेजी से जारी है.

वहीं मधुपुर नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. मतगणना मधुपुर महिला कॉलेज में चल रही है और दोपहर बाद परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि नगर परिषद में किसकी सरकार बनने जा रही है.

देवघर नगर निगम में कुल 36 वार्ड हैं, जबकि मधुपुर नगर परिषद में 23 वार्ड हैं. मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनकर नगर की सरकार का भविष्य तय करेंगे. दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मतगणना स्थल के बाहर वार्ड पार्षद और मेयर पद के उम्मीदवारों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस चुनाव का परिणाम न केवल नगर स्तर पर बल्कि राज्य में राजनीतिक प्रतिष्ठा के लिए भी अहम माना जा रहा है. सभी दलों की नजरें मतगणना पर टिकी हैं और परिणाम आने के साथ ही पता चलेगा कि किसकी सरकार नगरों में सत्ता संभालेगी.

रिपोर्ट : ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghardeoghar newsdeoghar big newsdeoghar nagar nikaynagar nikay chunavnagar nikay election resultnagar nigam chunavlatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.