✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड चेस्ट फिजिशियन एसोसिएशन ने "फेफड़ों के कैंसर" पर सेमिनार का किया आयोजन

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:00:57 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड चेस्ट फिजिशियन एसोसिएशन ने "फेफड़ों के कैंसर" पर सेमिनार का आयोजन किया. 12 फरवरी को होटल चाणक्य बीएनआर के प्रांगण में रांची और आसपास के इलाकों से करीब 25 डॉक्टरों ने इसमें हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन "छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अत्रि गंगोपाध्याय" और "करकट रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजेश सिंह" ने किया. अन्य डॉक्टरों डॉ निशित कुमार, डॉ योगेश जैन, डॉ सुप्रोवा चक्रवर्ती, डॉ अनीश चौधरी, डॉ दीपक अग्रवाल, डॉ स्वेता वर्मा, डॉ चंद्रशेखर ने अपने विचार साझा किए. कहा कि फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, धूम्रपान के अलावा और भी कारण हैं, यह बुजुर्गों की बीमारी नहीं है, 25 से 40 साल के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. इसकी जांच रांची शहर में हो रही है और इसका इलाज भी हमारे राज्य में उपलब्ध है, इस जानलेवा बीमारी के लिए मरीजों को बाहर जाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा. यह सम्पूर्ण कार्यक्रम "झारखंड चेस्ट फिजिशियन एसोसिएशन" द्वारा आयोजित किया गया था, जो भविष्य में भी इस प्रकार के वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा.

 

Tags:Jharkhand Chest Physician Association organizedinternational union against tb and lung diseaseframework convention allianceinternational union against tuberculosis and lung diseasealternative medicine"Lung Cancer"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.