✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड जनगणना 2027: 15 महीनों तक प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव रोकने का फैसला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:36:54 PM

रांची (RANCHI): झारखंड सरकार ने जनगणना-2027 की तैयारी को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदेश दिया है कि 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक राज्य की किसी भी प्रशासनिक इकाई, जैसे जिला, प्रखंड, पंचायत या वार्ड की सीमाओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.

जनगणना के दौरान प्रशासनिक सीमा स्थिर रहना जरूरी है, ताकि आंकड़ों के संग्रह में कोई भ्रम या बाधा न आए.

इससे जनगणना का काम बिना रुकावट और अधिक सटीक तरीके से किया जा सकेगा. 31 दिसंबर 2025 तक किए गए सभी सीमा परिवर्तन की अधिसूचनाएं समय पर जनगणना निदेशालय, रांची को भेजी जाएंगी.

अप्रैल 2026 से जनगणना-2027 की शुरुआत होगी, जिसमें घरों की लिस्टिंग और घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का कार्य शामिल है.

जनगणना 2027 की खास बातें

यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी.

16 भाषाओं में मोबाइल ऐप के जरिए डेटा इकठ्ठा किया जाएगा.

जाति संबंधी जानकारी को भी डेटा में शामिल किया जाएगा.

Tags:jharkhandjharkhand latest newsjharkhand big newsjharkhand news updatejharkhand latestjharkhand censusJharkhand Census 2027cm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.