रांची(RANCHI): झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित हो गई है. आज शाम 4 बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली थी. लेकिन जगरनाथ महतो के निधन के बाद बैठक स्थगित कर दिया गया. शिक्षा मंत्री के निधन के बाद ये अहम फैसला लिया गया.
कैबिनेट की बैठक 6 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन में बुलाई गई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक होनी थी. बैठक में लगभग दो दर्जन पूर्ण प्रस्ताव पारित हो सकते थे. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को शाम 4 बजे होनी थी.
इन प्रस्तावों पर हो सकता था विचार
जानकारी के अनुसार इस बैठक में पथ निर्माण, ग्रामीण विकास, कार्मिक विभाग, ऊर्जा विभाग, कल्याण विभाग के प्रस्ताव विचार के लिए आ सकते थे. ऐसी भी संभावना थी कि कैबिनेट की इस बैठक में नियोजन नीति से संबंधित नए प्रस्ताव आ सकते थे. लेकिन अब बैठक स्थगित हो गई है. अब इस बैठक की अगली तिथि कब निर्धारित की गई है इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है.
