✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानसून की पहली झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ झारखंड, लोगों को मिली गर्मी से निजात

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:58:01 PM

रांची(RANCHI): रांची में हुए दो दिन की इस बारिश ने सभी को खुश कर दिया है इस बारिश से तपती गर्मी में परेशान लोगों को थोडी राहत मिली है. अब लोगों को इंतजार है, तो वह मानसून का है. मौसम विभाग के अनुसार आज से संथाल के रास्ते मानसून झारखंड में प्रवेश करेगा,फिर मानसून का दौर शुरू हो जाएगा.जिससे झारखंड के लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं अगर आज  रांची  की मौसम की बात की जाए तो सुबह से मौसम में बदलाव है. लोगों को कड़ी धूप से तो राहत मिल रही है लेकिन उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है. हालांकि आज राज्य के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में मौसम ने ली करवट, संथाल परगना रास्ते से हुई मानसून की इंट्री

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में 12 जून से ही मानसून प्रवेश करने वाला था लेकिन बंगाल में आकर कई दिनों से मानसून अटका हुआ था, अब फिर से मानसून ने अपनी चाल तेज कर दी है. जिससे अब झारखंड में मानसून का आगमन हो गया हैं.

मानसून से पहले की बारिश और वज्रपात में तीन लोगों की झारखंड में जान चल गई है. जिसमे एक   पलामू जिला का तो वही दूसरा रांची और तीसरा बुढ़मुका रहने वाला है.मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 जून के मौसम की बात की जाए तो 20 जून को सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा. वहीं हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना रखा. आज भी झारखंड में उत्तर पूर्वी के साथ दक्षिणी भाग में बारिशों  की संभावना है. अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 जून को भी लगभग 21 जून जैसा ही मौसम रहेगा. वही 23 जून का संथाल परगना में बारिश के साथ वज्रपात की स्थिति बनी रहेगी.आज यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Tags:hindi newsranchi newsmonsoon newslatest newsjharkhand newsnewsranchi weather newsranchibihar newsnews in hindiweather newsmonsoonbihar jharkhand newsjharkhand news todaywebsite newsdelhi monsoonnews18 bihar jharkhandranchi monsoonmonsoon in indiadelhi monsoon newsmonsoon in delhitoday newsranchi weathertoday ranchi newsranchi news todayranchi latest newsranchi temple newsjharkhand weather news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.