✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नियोजन नीति के विरोध में आज झारखंड बंद, राजधानी में दिखा मिलाजुला असर, बस यात्रियों को हो रही परेशानी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:38:37 PM

रांची(RANCHI): नई नियोजन नीति  60/40 के विरोध में आज छात्र संगठनों द्वारा झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. जिसका राजधानी रांची में मिलाजुला असर देखने को मिला है. यहां  सुबह 10 बजे से ही स्थिती सामान्य  दिनों कि तरह ही देखने को मिल रहा है. रांची के  अलगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक, सुजाता चौक, डोरंडा, काँटाटोली, लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक सहित सभी प्रमुख जगहों पर जनजीवन सामान्य देखने को मिल रही है. साथ ही निजी वाहन बाइक और चार पहिया वाहन सड़कों पर सामान्य दिनों के तरह ही देखाई दे रहे है. साथ ही फुटपाथ पर दुकाने रोजाना की तरह चल रही है. रांची रेलवे परिसर में भी स्थिती सामान्य है, यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो रेलवे पुलिस द्वारा इसका भी पुरा ध्यान रखा जा रहा है.

बस यात्रियों को हो रही परेशानी

हालांकि मोरहाबादी में छात्रों द्वारा दुकानों को बंद कराते हुए नजर आ रहे है. जिसके बाद पुलिस ने सभी छात्रों को वहां से खदेड दिया गया. लेकिन रांची के खादगड़ा और ओवरब्रिज बस स्टैंड पर बंद का पूरा असर दिखा.  लंबी दुरी की कोई भी बस चलती हुई नहीं आ रही है. जिससे बस से आने जाने वाले यात्रियों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही पूरे बस स्टैंड में सन्नाटा पड़ा हुई है.  दुकाने और होटल भी बंद है, जिससे लोगों भोजन और पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:Jharkhand bandhstudent protest against the planning policyranchimixed effect seen in the capitalbus passengers are facing trouble

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.