✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा का तीसरा दिन : बाबूलाल मरांडी ने MBBS काउंसलिंग में अनियमितता का मुद्दा उठाया, CBI जांच की मांग

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:09:08 PM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस काउंसलिंग में गड़बड़ी का मामला उठाया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में मेडिकल सीटों पर नामांकन के दौरान कई तरह की अनियमितताएं की जाती हैं.

मरांडी ने कहा कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) मेडिकल काउंसलिंग कमिटी की तय गाइडलाइन का पालन नहीं करता. उन्होंने बताया कि एनटीए परीक्षा आयोजित करता है और रिजल्ट आने के बाद सूची बोर्ड को भेजी जाती है, लेकिन JCECEB का पोर्टल एनटीए से लिंक नहीं रहता, जिसके कारण काउंसलिंग में गलत दस्तावेज जमा करने के मामले सामने आते हैं. इसमें जाति और आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं, जिससे कई छात्र प्रभावित होते हैं.

मरांडी ने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी जानबूझकर की जाती है, ताकि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके. उन्होंने सरकार से मांग की कि JCECEB के शीर्ष अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए, इस साल की काउंसलिंग रद्द कर दोबारा कराई जाए और पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो सदन की कार्यवाही प्रभावित होगी.

Tags:third day of winter session of jharkhand assemblyjharkhand assemblyjharkhand assembly newsjharkhand assembly sessionjharkhand assembly namazjharkhand assembly pollsjharkhand assembly electionjharkhand assembly electionsjharkhand assembly namaz roomjharkhand assembly elelctionjharkhand assembly election 2019jharkhand news todayjharkhand assembly rooms for namazjharkhand assembly elections 2019jharkhand assembly budget sessionjharkhand assembly election dates 2019Babulal Marandiirregularities in MBBS counsellingCBI inquiry.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.