✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा सत्र 18 से शुरू,24 को पेश होगा बजट

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 2:20:49 PM

रांची(RANCHI): झारखंड में आगामी बजट सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विधानसभा की कार्यवाही 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी. पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण और श्रद्धांजलि प्रस्ताव के साथ सत्र की शुरुआत होगी. 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जबकि 20 फरवरी को वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सदन में रखी जाएगी. 23 फरवरी को अनुपूरक बजट पर विमर्श और 24 फरवरी को वित्त मंत्री 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे. 25 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा तय है और 19 मार्च को गैर-सरकारी संकल्प के साथ सत्र का समापन होगा.

इस बार नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के माध्यम से सदन की कार्यवाही को डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी.

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार अबुआ आवास, मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं को प्राथमिकता देने की तैयारी में है. वहीं भाजपा और आजसू सहित विपक्ष कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और स्थानीय नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

 

 

 

 

 

Tags:Jharkhand Assembly session begins on 18thbudget to be presented on 24thJharkhandAssembly session18thbudgetassembly proceedingsThe proceedings will begin on February 18 and continue till March 19.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.