✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा का विशेष सत्र : 1932 आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण संशोधन विधेयक सदन में पास, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:52:22 AM

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में आज कअ दिन एतिहासिक बन गया. सदन में 1932 आधारित स्थानीय नीति और आरक्षण संशोधन विधेयक को पास कर दिया गया. विधेयक पास होने के बाद सदन को स्पीकर ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया.

बता दें कि 1932 स्थानीय नीति के संबंध में तीन प्रस्ताव पेश किये गये थे, जिसमें प्रवर समिति को भेजने का आग्रह किया गया था. मगर, मुख्यमंत्री ने इन तीनों प्रस्तावों पर जवाब देते हुए प्रवर समिति को भेजने से मना कर दिया. जिसके बाद 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक पर चर्चा की गई, उसके बाद विधेयक को पास कर दिया गया.  

बीजेपी पर सीएम ने बोला हमला

विधेयक पेश करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज का दिन शुभ है. पिछले साल हमने सरना कोड पारित किया था और आज ये एतिहासिक विधेयक पारित हो रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायकों के रिश्तेदारों के यहां लाखों करोड़ मिलते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाता है. मगर, एक गरीब आदिवासी के यहां दाना तक नहीं मिलता, उसे फंसा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि ईडी – सीबीआई से सरकार डरने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि हम जेल में रहकर भी आपका सुपड़ा साफ कर देंगे. इस दौरान विपक्ष के विधायकों ने विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष से कई सवाल पूछे, जिसका सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया. जिसके बाद सर्वसम्मति से विधेयक को सदन से पास कर दिया गया.          

Tags:1932 khatiyan jharkhand1932 khatiyanjharkhand 1932 khatiyan news1932 khatiyan newsjharkhand 1932 khatiyan1932 khatiyan jharkhand kya hai1932 ka khatiyan jharkhandjharkhand khatiyan 19321932 khatiyan news jharkhand1932 khatiyan lagujharkhand 1932 khatiyan latest newsjharkhand news1932 ke khatiyan1932 khatiyan fact1932 khatiyan jharkhand news1932 khatiyan facts and details1932 khatiyan kya hai1932 khatiyan video1932 khatiyan detail video1932 khatiyan paasedjharkhand vidhansbha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.