✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा की सूची जारी लेकिन इंडी गठबंधन में नहीं थम रहा घमासान, जानिए क्या होगा आगे

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:33:26 PM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच एनडीए ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का सिलसिला जारी है. सुबह से ही सीट शेयरिंग को लेकर राजद में नाराजगी बनी हुई थी, लेकिन शाम होते-होते स्थिति सामान्य हो गई.

देर शाम राजद नेता तेजस्वी यादव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके आवास पहुंचे, जहां कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद थे. इस बैठक में सीट बंटवारे पर गहन चर्चा हो रही है. सूत्रों के अनुसार, सात सीटों पर सहमति बनने की उम्मीद है. हालांकि, बैठक के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.

सुबह के समय राजद ने कहा था कि वे सात सीटों से अधिक पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. इस बीच, हेमंत सोरेन ने मीडिया को बताया कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष 11 सीटों पर सहयोगी दलों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव कल दोपहर मीडिया से बातचीत कर इस विषय पर और जानकारी दे सकते है. फिलहाल यह बातचीत झारखंड की राजनीतिक तस्वीर को और स्पष्ट कर सकती है. जो आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

Tags:jharkhand assembly election 2024jharkhand assembly electionjharkhand election 2024jharkhand election datejharkhand electionjharkhandjharkhand newsjharkhand assembly election datejharkhand assembly election resultsjharkhand assembly election newsjharkhand assembly election 2024 datejharkhand assembly election 2024 newsmaharashtra assembly electionjharkhand assembly elections 2024jharkhand election newsjharkhand assembly electionsINDIA ALAIANCEindia alianceindia alliancebjp candidate listjharkhand trending newsjharkhand breaking newstejashwi yadavlalu yadavhemant sorenhemant soren trending newslatest newsbreaking newsbig breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.