✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Assembly Election : उत्तरी छोटानागपुर के पास क्यों है सत्ता की "मास्टर चाबी",पढ़िए इस रिपोर्ट में !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:58:29 PM

धनबाद(DHANBAD) : उत्तरी छोटानागपुर 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जिस पर कृपा बरसा देगा, वह वह पार्टी सरकार बना  सकती है. उत्तरी छोटानागपुर में धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा एवं रामगढ़ जिले आते है. इन जिलों में 25 विधानसभा की सीटें है. 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 11, कांग्रेस ने चार, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चार,आजसू ने दो, माले, झारखंड विकास मोर्चा, राजद  व निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती थी. बरकट्ठा से निर्दलीय जीते अमित यादव अब भाजपा में शामिल हो गए है. झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया है और बाबूलाल मरांडी फिलहाल भाजपा के विधायक है. ऐसे में उत्तरी छोटानागपुर से भाजपा के 11 एवं आजसू  के दो विधायक है.  

जयराम महतो भी इस बार फैक्टर बनकर उभरेंगे

यह बात भी सच है कि उत्तरी छोटानागपुर में जयराम महतो भी इस बार फैक्टर बनकर उभरेंगे. लोकसभा चुनाव में कई विधानसभा सीटों पर आगे रहकर उन्होंने गठबंधन के नेताओं को कुछ ना कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि उत्तरी छोटानागपुर किस पर कृपा बरसाता  है. 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 65 पार  का नारा दिया था और पार्टी केवल  25 सीट ही जीत पाई थी.  इसके बाद झारखंड में रघुवर दास की सरकार अपदस्त  हो गई और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनी थी. भाजपा को अगर सरकार बनानी होगी तो कम से कम 15 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. 2019 के चुनाव के बाद कई परिवर्तन भी हुए है. झारखंड विकास मोर्चा का भाजपा में विलय हो गया है और बाबूलाल मरांडी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए है. भाजपा को अगर सत्ता में आना है तो कोल्हान में भी सीटों की संख्या बढ़ानी होगी. कोल्हान की 14 सीटों में भाजपा एक भी नहीं जीत पाई थी. संथाल परगना तो एनडीए और गठबंधन के निशाने पर रहेगा ही. वैसे भाजपा ने पहली बार तीन जिलों को मिलाकर धनबाद प्रमंडल बनाया है. तीन जिलों में विशेष फोकस के लिए धनबाद से ही चुनाव गतिविधियां चलेंगी. 

फिलहाल के विधायकों की सूची कुछ इस प्रकार है 

उत्तरी छोटानागपुर की सीटों से फिलहाल विधायक की बात की जाए तो धनबाद से भाजपा के राज सिन्हा, बाघमारा से भाजपा के ढुल्लू महतो (अब सांसद ) तो सिंदरी से भाजपा के इंद्रजीत महतो, निरसा से भाजपा की अपर्णा सेनगुप्ता, बोकारो से भाजपा के वीरांची नारायण, चंदनकियारी  से भाजपा के अमर बाउरी, जमुआ से भाजपा के केदार हाजरा, मांडू से भाजपा के जयप्रकाश भाई पटेल (अब कांग्रेस में ), राजधनवार से झाविमो के बाबूलाल मरांडी(अब भाजपा में), हजारीबाग से भाजपा के मनीष जायसवाल(अब सांसद), बरकट्ठा से निर्दलीय  अमित यादव(अब भाजपा में ), कोडरमा से भाजपा की डॉक्टर मीरा यादव, सिमरिया से भाजपा के किशुन  कुमार दास, गोमिया से आजसू  के लंबोदर महतो , रामगढ़ से आजसू  की सुनीता चौधरी, टुंडी से झामुमो  के मथुरा प्रसाद महतो, गिरिडीह से झामुमो के सुदिब्य  कुमार सोनू, गांडेय से कल्पना सोरेन(उपचुनाव में), डुमरी से बेबी देवी(उपचुनाव में ) बगोदर से माले के विनोद कुमार सिंह, झरिया से कांग्रेस की पूर्णिमा नीरज सिंह, बेरमो से कांग्रेस के अनूप सिंह, बरही  से कांग्रेस के उमाशंकर अकेला, बड़कागांव से कांग्रेस की अंबा प्रसाद, चतरा से राजद  के सत्यनारायण भोक्ता विधायक है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBJPJMMuttari chotanagpurchunaw

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.