✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Assembly Election: अभी तो मईया VS गोगो, आगे आगे देखिए होता है क्या?

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 8, 2024,
Updated: 12:47 PM

धनबाद(DHANBAD): आज हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव परिणाम आ जाएंगे. यह परिणाम न केवल भाजपा और कांग्रेस की ताकत को बताएंगे, बल्कि झारखंड महाराष्ट्र ,दिल्ली के चुनाव के लिए जमीन भी तैयार करेंगे. आज के चुनाव परिणाम के बाद झारखंड की राजनीति और गर्म होगी .अगर भाजपा की जीत होती है तो झारखंड में भाजपा और आक्रामक होगी और अगर कांग्रेस विजई होती है तो इंडिया गठबंधन की सक्रियता और बढ़ेगी. तमाम एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं.

 गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से शिकायत

इस बीच झारखंड में नए तरह का विवाद शुरू हो गया है. भाजपा के गोगो दीदी योजना का फार्म भरवाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है. मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी उपायुक्तों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है. यह भी जोड़ा है कि नियम शक्ति से लागू हो और दोषियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए. मुख्यमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर सभी डीसी को दीदी गोगो योजना का फार्म भरवाने के मामले में संज्ञान लेने को कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि सभी उपयुक्त संज्ञान लें और सुनिश्चित करें कि चुनाव आयोग के सभी नियमों का सख्ती से पालन हो. झारखंड में किसी को केंद्रीय चुनाव आयोग के नियमों को तोड़ने की आजादी नहीं है. सभी उपयुक्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और उचित धाराओं में मुकदमा करते हुए सूचित करें.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ओर से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की है. आरोप लगाया है कि भाजपा लगातार नियमों की धज्जियां उड़ा रही है. और चुनाव आयोग सो रहा है.

मुख्यमंत्री के आदेश से गुस्से में बाबूलाल

इधर, मुख्यमंत्री के सभी डीसी को दिए आदेश को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुस्से में है. कहा है कि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले मुख्यमंत्री को ऐसा निर्देश नहीं देना चाहिए. ऐसा लगता है कि उनमें संवैधानिक ज्ञान का अभाव है. वह गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं .भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाए. उन्होंने कहा कि मैं खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर माता बहनों के बीच जाकर उनके उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाएंगे.

झारखंड में चुनाव घोषणा के पहले ही चुनावी माहौल 

इधर, इस विवाद पर झारखंड के चुनाव प्रभारी हिमांता विश्व सरमा ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है. तब तक हर राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है. अभी हमारी गतिविधियों में राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप गलत माना जाएगा. जो भी हो लेकिन झारखंड में मईया सम्मान योजना के प्रति लोगों के झुकाव के बाद भाजपा ने भी सरकार बनने के बाद गोगो दीदी योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इसके लिए फॉर्म भी भरवाए जा रहे हैं. झारखंड में चुनाव घोषणा के पहले ही चुनावी माहौल बन गया है. झारखंड का चुनाव एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. एनडीए इस प्रयास में है कि झारखंड की सत्ता पर फिर से काबिज हो , तो एनडीए गठबंधन फिर सत्ता में बने रहने के लिए सब कुछ करने को तैयार है.

झारखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी अस्तित्व का सवाल है. देखना है कि बाजी किसके हाथ आती है. लेकिन इतना तो तय है कि चुनाव की तिथि घोषणा के बाद भाजपा की राजनीति और तेज होगी.तो झामुमो भी पीछे नहीं रहेगा.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो

Tags:Jharkhand newsDhanbad newsJharkhand assembly electionAssembly election 2024Gogo didi yojnaMaiyan samman yojnaJharkhand bjpCm hemant sorenJmm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.