✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION : पढ़िए -जयराम महतो इस बार इंडी  या एनडीए किसका बिगाड़ेंगे खेल!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:20:07 PM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल लगभग बज चुका है. 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज है. नेताओं का दौरा जारी है. चुनाव भी तो नजदीक ही है.  एनडीए हमलावर है तो इंडी ब्लॉक भी काम में तेजी बनाए हुए है. इस बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए इस बात की पूरी संभावना है कि खतियानी  नेता जयराम महतो "किंग मेकर" की भूमिका में आ सकते है. जानकारी के अनुसार झारखंड के 12 सीट ऐसी हैं, जिन पर जयराम महतो की पार्टी असर डाल सकती है. उन सीटों में डुमरी, गोमिया, बेरमो, टुंडी, बाघमारा, चंदन कियारी, सिंदरी, इचागढ़, सिल्ली, बड़कागांव, रामगढ़ और मांडू शामिल है. यह अलग बात है कि जयराम महतो को पार्टियां गंभीरता से ले रही है और काट  खोज रही है.  

लोक सभा में 12 सीटों पर जयराम महतो की पार्टी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा 

लोकसभा चुनाव में कम से कम इन 12 सीटों पर जयराम महतो की पार्टी का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है. 2024 के  विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू  का गठबंधन रह सकता है. यह सवाल झारखंड के गलियारों में खूब चल रही है कि जयराम महतो की पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक या एनडीए किसका खेल बिगाड़ेगी. यह बात तो तय है कि 12 सीट पर अगर खेल बिगाड़ा  तो इंडिया ब्लॉक को अधिक नुकसान होगा, एनडीए को भी नुकसान हो सकता है.  झारखंड के 2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम से चाहे एनडीए खुश हो ले या इंडिया ब्लॉक, लेकिन दोनों को लोकसभा में विधानसभा वाइज आए वोट कुछ संदेश दे दिए है. यह संदेश एनडीए के लिए भी है तो इंडिया ब्लॉक के लिए भी. परिणाम  इंडी ब्लॉक को भी चेतावनी दे दिए है, तो एनडीए को भी सचेत किया है. यह बात अलग है कि  पांच लोकसभा सीट जीत कर इंडिया ब्लॉक अपनी पीठ थपथपा रहा है तो 9 सीट जीतकर एनडीए भी जश्न के मूड में है. गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग और रांची लोकसभा के 12 सीटों पर जयराम महतो की पार्टी का परफॉर्मेंस देखकर कहा जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में  इन 12 सीटों पर परिणाम में उलटफेर हो सकता है. 

लोकसभा में 81 सीटों का गणित कुछ इस प्रकार रहा 

लोकसभा चुनाव में विधानसभा सीटों के आंकड़े बता रहे हैं कि झारखंड के 81  सीटों में से 49 पर एनडीए को बढ़त मिली है, जबकि 26 पर इंडिया ब्लॉक को.  पांच सीटों पर मुकाबला बराबरी का रहा है. जिन सीटों पर एनडीए को बढ़त मिली है, उनमें नाला, दुमका, जामा, सारठ, जरमुंडी, देवघर, पोडैया हाट, गोड्डा, कोडरमा, बरकट्ठा, धनवार, बगोदर ,जमुआ, गांडेय, बरही , बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, लातेहार, गिरिडीह, गोमिया, बेरमो, बाघमारा, बोकारो, चंदन कियारी , सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, बहरागोड़ा, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, इचागढ़, सिल्ली , रांची, हटिया, कांके ,  सरायकेला, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, भवनाथपुर, गढ़वा शामिल है. जबकि इंडिया ब्लॉक को जिन 26 सीटों पर बढ़त मिली है ,उनमें राजमहल,बोरियो , बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, जामताड़ा, मधुपुर, खिजर , चाईबासा,मझ गांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमार,  तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा, मांडर, सिसई, गुमला, बिशनपुर और  लोहरदगा शामिल है. जिन पांच विधानसभा सीटों में मुकाबला बराबरी  का रहा, उनमें महागामा, मनिका, डुमरी, टुंडी और घाटशिला शामिल है. 

शनिवार को ही भाजपा के "चाणक्य" अमित शाह रांची में थे

शनिवार को ही भाजपा के "चाणक्य" अमित शाह रांची में थे. अपने 22 मिनट के संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी.  कार्यकर्ताओं से पूछा- सरकार बदलनी है या नहीं, झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है या नहीं, मंच के सामने लोगों ने हाथ उठाकर जब हां में  प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने कहा कि  आवाज इतनी जोर से लगाओ कि इसकी गूंज दिल्ली में मोदी जी तक पहुंचे.  यह  अलग बात है कि भाजपा के विस्तृत कार्य समिति की बैठक में निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस रहे. कांग्रेस को निशाने पर लेते  हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस जेल में बंद आलमगीर आलम को फिर से टिकट देगी.  इसकी वजह यह है कि अगर टिकट नहीं देगी तो वह बड़े-बड़े नेताओं का राज खोल देंगे.इधर इंडिया ब्लॉक भी तैयारी कर रहा है. सीएम हेमंत सोरेन तो कह रहे है कि झामुमो तो हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है.  

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Tags:DhanbadChunawPartyKhatiyani netaKhel

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.