✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खेला! शाम तक हो सकता है क्या कुछ बड़ा 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:51:03 AM

रांची(RANCHI): बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद अब इसकी आहट झारखंड में भी दिख रही है. सीएम हेमंत के दिल्ली आवास पर ईडी की टीम पहुंची है. सीएम हेमंत सोरेन दो  दिन से दिल्ली में है. वह दिल्ली क्यों गए, इसकी कोई जानकारी किसी के पास मौजूद नहीं है. ईडी अधिकारियों को दिल्ली आवास तक पहुंचना कई सियासी सवाल भी खड़े कर रहे हैं. यहां बता दें कि ईडी की ओर से सीएम हेमंत को 29 से 31 जनवरी के बीच ही पूछताछ के लिए जगह समय बताने को कहा गया था. लेकिन सीएम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर इस समय सीमा में पूछताछ के लिए हाजिर होने में अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी.और आज सुबह सुबह ईडी की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास में पहुंची है. जिसके बाद राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में प्रशासन अलर्ट नजर आने लगा.राजधानी रांची पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है. BJP  दफ्तर से लेकर सीएम आवास और ईडी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की झारखंड में कुछ बड़ा होने वाला है.

क्या होगा यह बड़ा बदलाव अभी कुछ भी कहना मुश्किल

हालांकि वह बड़ा क्या होगा, इसको लेकर सियासी जानकारों के बीच अलग अलग आकलन है, कुछ लोगों का दावा है कि सीएम हेमंत का भाजपा के प्रति सोफ्ट रवैया अख्तियार करना अब उनकी सियासी मजबूरी बन चुकी है, और वह इस तीखे संबंधों में मधुरता लाने का प्रयास कर सकते हैं, दूसरी ओर कुछ सियासी जानकार झारखंड में राष्ट्रपति शासन की भविष्यवाणी भी कर रहे हैं, इन तमाम दावों के बीच देखना होगा कि झारखंड का सियासी हालत इस करवट लेता है. सियासी जानकारों के साथ ही झारखंड के आम लोगों की नजर भी इस बदले घटनाक्रम पर लगी हुई है.

 

 

Tags:Jharkhand also played on the lines of Bihar!jharkhand political crysicjharkhand newsbreaking cm hemantcm hemanthemant ka newsED action JharkhandJharkhandEnforcement directiorat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.