✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Budget 2025: बजट में झारखंड का भी रखा गया खास ध्यान, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा, तिलैया डैम, तेनुघाट और नेतरहाट की बदलेगी सूरत

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:07:47 AM

रांची(RANCHI): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 8वां बजट पेश किया है. इस दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं में वित्त मंत्री कि ओर से भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने की योजनाओं का भी ऐलान किया गया. जिसमें झारखंड के पर्यटक स्थल भी शामिल हैं. झारखंड का खास ख्याल रखते हुए बजट में राज्य के तीन पर्यटन क्षेत्र तिलैया डैम, तेनुघाट और नेतरहाट में आधारभूत संरचना के विकास की घोषणा की गई है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों के साथ साझेदारी में विकसित करने की घोषणा की है. इसके तहत झारखंड के तिलैया डैम, तेनुघाट और नेतरहाट को भी शामिल किया गया है. अपने बजट भाषण के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास के लिए राज्यों को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेगी. इसका फायदा सीधे राज्यों को मिलेगा.

बता दें कि, केंद्र सरकार की स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट (एसएएससीआई) के तहत 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज देने का प्रावधान है. ऐसे में झारखंड सरकार ने उक्त योजना के तहत नेतरहाट, तिलैया और तेनुघाट डैम सौंदर्यीकरण के लिए 214.94 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है. तिलैया डैम के सही तरीके से विकास के लिए लिए केंद्र सरकार की ओर से 34.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल चुकी है.

Tags:झारखंडझारखंड अपडेटझारखंड न्यूजझारखंड पर्यटन स्थलकेंद्रीय बजटकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणतिलैया डैमतेनुघाटनेतरहाटपर्यटन स्थलवैश्विक पर्यटन केंद्रबजटबजट 2025-2026रांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand UpdateJharkhand NewsJharkhand Tourist PlacesUnion BudgetUnion Finance Minister Nirmala SitharamanTilaiya DamTenughatNetarhatTourist PlacesGlobal Tourism CenterBudgetBudget 2025-2026RanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.