✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चीनी वायरस HMPV को लेकर झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:05:53 PM

रांची(RANCHI): चीनी वायरस HMPV ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है. अब तक देश में 8 मामले वायरस के सामने आ गए हैं. ऐसे में झारखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर है. झारखंड सरकार द्वारा एहतियात बरतते हुए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. इसी बीच आज 7 जनवरी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि हम वायरस के खतरे को लेकर संजीदा है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. इस वायरस से लड़ने के लिए झारखंड तैयार है और सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश भी दिए जा चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में अभी तक कोई भी ऐसा केस नहीं आया है और जो भी केंद्र से गाइडलाइंस जारी किया जाएगा उसका पालन किया जाएगा. फिलहाल इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर ऐसा कोई मामला यहां पर आता है और केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा जिस तरह का भी गाइडलाइंस जारी किया जाएगा, उसे देखते हुए झारखंड के बॉर्डर्स पर भी चेकिंग लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में इसका कोई प्रकोप नहीं है. झारखंड में मैं हूं, एक डॉक्टर ही स्वास्थ्य मंत्री है कुछ सोच-समझ कर ही मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है. इसलिए निश्चिंत रहें, पूरी तरीके से मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है.

रिपोर्ट: महक मिश्रा

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड सरकारझारखंड स्वास्थ्य मंत्रीडॉ. इरफान अंसारीस्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारीचीनी वायरस HMPVHMPV वायरसHMPV वायरस को लेकर झारखंड अलर्टरांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand GovernmentJharkhand Health MinisterDr. Irfan AnsariHealth Minister Irfan AnsariChinese virus HMPVHMPV virusJharkhand alert regarding HMPV virusRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.