✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Weather News : झारखंड में भीषण गर्मी से थोड़ी निजात, रांची में राहत तो वहीं जमशेदपुर, धनबाद, पलामू और संताल के कई इलाकों में बादल और उमस भारी गर्मी रहेगी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:56:04 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): झारखंड में इन दिनों गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. सबसे ठंडी कहे जानेवाली राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार जा चुका है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है. हालांकि राजधानी रांची में तापमान में गिरावट आई है जिससे थोड़ी गर्मी कम हुई है लेकिन उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है. 

वहीं अन्य जिलों की बात ही अलग है. गढ़वा पलामू जमशेदपुर सरायकेला में पारा 45 तो कहीं 48 के पार जा चुका है. प्रचंड गर्मी से लोग छटपटा रहे हैं. वही राहत के लिए तरह-तरह की उपाय ढूंढ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की बात की जाए तो राज्य के सभी जिलों में प्रचंड गर्मी देखने को मिली. वही सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 47.5 डिग्री सेल्सियस तो वही सबसे कम बोकारो में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज की मौसम की बात की जाए तो आज पूरे राज्य में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है.   

आज रांची समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना 

वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो बंगाल की खाड़ी में जो साइक्लोनिक डिप्रेशन बना था उसका असर झारखंड से पूरी तरीके से खत्म हो चुका है. हालांकि मानसून ट्रफ यूपी झारखंड से और बिहार से पार हो रहा है, इसका हल्का असर आज झारखंड में देखने को मिलेगा जिसकी वजह से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश देखी जाएगी. वहीं रांची में जबरदस्त हीट वेब आज चलेगी. अन्य  जिलों में लोगों को हीट वेव से सावधान रहने की चेतावनी दी गई. 

बारिश से अधितकम तापमान में नहीं आयेगा बदलाव 

मौसम विभाग की माने तो राजधानी रांची में आज हल्की बारिश हो सकती है. दोपहर के बाद आसमाम में बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहेगा. वहीं अन्य जिलों की बात की जाए तो तो चतरा, पलामू, लातेहार, गढ़वा और साहिबगंज में हीट वेव की जबरदस्त आशंका जताई गई है.  इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं अन्य जिलों में मौसम विभाग की ओर चेतावनी दी गई.

 पढ़ें आज  जिलों का संभावित तापमान

 वही आज झारखंड के जिलों के संभावित तापमान की बात की जाए तो रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री है वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री है. पाकुड़, धनबाद गिरिडीह, साहिबगंज, को गोड्डा का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही लातेहार, पलामू, चतरा, कोडरमा गढ़वा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वही खूंटी, गुमला, हजारीबाग,  रामगढ़, बोकारो में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. वहीं पूर्वी सिंहभूम पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस वह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. 

Tags:jharkhand weather update todayjharkhand weather updatejharkhand weather alert todayjharkhand weather alertjharkhand weather forecast todayjharkhand weather forecastjharkhand weather news todayjharkhand weather newsjharkhand weatherrain in jharkhandheat waveheat wave in jharkhandrainimd alert regarding heat wave in jharkhandimd alert regarding rain in jharkhand todayimd alert regarding rainimdjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.