✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड: 1000 गांवों को बनाया जायेगा सौर ग्राम, यहां सब कुछ होगा सौर ऊर्जा पर आधारित, जानिए डिटेल्स 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:50:58 AM

रांची (RANCHI) :झारखंड की सौर ऊर्जा नीति के तहत पूरे राज्य में पहले इसके चरण में हजार सौर ग्राम बनाए जाएंगे. पहले तो राज्य के  हजार गांव का चयन किया जाएगा, जहां सभी कुछ सौर ऊर्जा पर आधारित होगा. ऐसे गांवों में कृषि पंप से लेकर आटा चक्की तक सौर ऊर्जा से संचालित होगा. 

क्या होगी प्रक्रिया

योजना के तहत गांव के घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. इधर जरेडा ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी जिलों को पत्र भेज ऐसे गांवों को चिन्हित कर सूचना मांगी गई है जिसे सोलर ग्राम बनाया जा सके.  इस मामले में ऐसे गांव को प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है, जहां सामान्य बिजली के तार और खंबे का पहुंचना मुश्किल है. 

Jharkhand Solar Energy Policy 2022

झारखंड में सौर ऊर्जा नीति साल 2022 में लागू हो गयी है. लक्ष्य है झारखंड को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का पावर हाउस बनाना. वर्ष 2027 तक सौर ऊर्जा की 4000 मेगावाट क्षमता उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. इससे पूरे देश में झारखंड बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन जाएगा. 

भारत सरकार ने शुरू की योजना 

PM सोलर पैनल योजना यानि कुसुम योजना को नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार ने शुरू किया था. इस योजना के जरिए सोलर पंप से सिंचाई की व्यस्था की जाएगी, विद्युत ऊर्जा, पर्यावरण प्रदुषण कम होगा, खेती को डीजल से मुफ्त किया जा सकेगा और किसानों की आय को दुगुना किया जा सकेगा.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.