✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आग से दहला झरिया का घनुडीह, देखिये धुवें ने आसमान को कैसे कर दिया था काला 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:18:44 AM

 धनबाद(DHANBAD): झरिया का घनुडीह. आग की लपटों ने इलाके को सोमवार को दहला दिया.  लोगों को हाजरा क्लीनिक और आशीर्वाद टावर की यादें ताजा करा दी. दरअसल, घनुडीह  के बफर डीबी क्वेरी स्थित बिजली घर के सामने पुराने टायर और स्क्रैप  रखे हुए थे.  यह सामान बहुत दिनों से पड़े हुए थे.  लेकिन अचानक आज इसमें आग लग  गई.  आग लगी तो काले- काले धुओं  से पूरा आसमान पट गया.  कोलियरी  प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई.  अगल- बगल के लोग दहशत में आ गए.  जान बचाने की मशक्कत शुरू हो गई.  दमकल विभाग को सूचना दी गई.  बीसीसीएल ने अपनी व्यवस्था से भी आग बुझाने की कोशिश की.  कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

घनुडीह  का कुछ हिस्सा भी फायर एरिया में आता है
 
झरिया के घनुडीह  का कुछ हिस्सा भी फायर एरिया में आता है.  इसलिए भी बीसीसीएल के अधिकारियों की सांस फूल रही थी.  गनीमत रही कि कड़ी मिहनत  के बाद आग  बुझा ली गई.  किसी की जान नहीं गई लेकिन  पुराने टायर और अन्य सामान जलकर राख हो ही गए.  पता नहीं प्रबंधन स्क्रैप सामानों को क्यों इकट्ठा कर एक जगह रखा था.  धनबाद में गर्मी अभी 43 डिग्री के आसपास चल रही है.  ऐसे में तो सावधानी रखने की जरूरत है ही.  वैसे भी झरिया कोयला क्षेत्र का बड़ा हिस्सा फायर एरिया में आता है.  यहां आग कब लग  जाएगी, कहना मुश्किल है.

संतोष की रिपोर्ट  

 


 

Tags:dhanbadjhariyaghanudihfirearea

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.