✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया के रंगदारों ने पुलिस को दी चुनौती, रंगदारी के लिए 1100 फीट सड़क को जेसीबी से कबाड़ दिया, पढ़िए क्या हुई है शिकायत !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:15:12 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद की झरिया के रंगदारों ने "लेवी" वसूली  में उग्रवादियों को भी पीछे छोड़ दिया है. झरिया में एक ऐसी घटना हुई है, जो पुलिस से लेकर सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती होगी. दरअसल, रंगदारी के लिए 1100 फीट नवनिर्मित सड़क को जेसीबी लगाकर खोद दिया गया है. आश्चर्य की बात तो यह है कि शनिवार के दिन में सड़क का काम हुआ और उसी दिन रात 2:00 बजे के बाद उसे जेसीबी लगाकर कबाड़ दिया गया. इस संबंध में झरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और उपेंद्र सिंह को इसके लिए जिम्मेवार बताया गया है. खास झरिया शिव मंदिर से गोपालीचक तक  2700 फीट पीसीसी पथ निर्माण का कार्य आवंटित हुआ था.  

11 अप्रैल को हुआ था काम का शिलान्यास 

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने 11 अप्रैल को काम  का शिलान्यास किया था. शनिवार को 1100 फीट सड़क का निर्माण कर लोग घर चले गए. बचे  काम को पूरा करने रविवार को पहुंचे, तो देखा कि सड़क को पेलोडर से पूरी तरह से उखाड़ दिया गया है.  साइट पर रखी सामग्री की भी चोरी करने का आरोप लगाया गया है. कोयलांचल में रंगदारी वसूली के अब तक कई नमूने देखे जाते रहे हैं, लेकिन यह एक ऐसा उदाहरण है, जो सबको चौंका रहा है. झरिया थाने को दी गई शिकायत में उपेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया है. श्रवण कुमार राम ने झरिया थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप लगाया गया है कि खास झरिया निवासी उपेंद्र सिंह ने मुझे और मेरे पार्टनर को साइट पर आकर धमकाया था. कहा था कि एक लाख की रंगदारी दो, नहीं तो काम करने नहीं  देंगे. अगर काम करोगे तो नुकसान में डाल देंगे. 
 
रंगदारी वसूली का यह अचंभित करने वाला है मामला 
 
रंगदारी वसूली का अचंभित करने वाला यह  मामला कोयलांचल में चर्चा का विषय बना हुआ है. देखना है पुलिस रंगदारी वसूली के इस नए तरीके को कितनी गंभीरता से लेती है? पुलिस को दिए शिकायत में श्रवण कुमार राम ने लिखा है कि भवन निर्माण विभाग के द्वारा खास झरिया शिवमंदिर से गोपाली चक तक 2700 फीट पीसीसी पथ निर्माण का कार्य आवंटित हुआ था. विधायक रागिनी सिंह ने 11 अप्रैल को इसका शिलान्यास किया था. यह काम जनता के लिए बहुत जरूरी था. यह काम जय मां दुर्गा ट्रेडर्स कंपनी, गांधी रोड, धनबाद को आवंटित है. पेटी कॉन्ट्रैक्ट में कार्य मुझे मिला है. दिनांक 31 मई  को लगभग आधा से अधिक काम खत्म कर विभाग को मौखिक सूचना दे दी थी. आज जब हम साइट पर काम करने के लिए पहुंचे, तो  किये हुए सारे काम को पेलोडर से पूरी तरह से तोड़ दिया गया है और सामग्रियों को भी चुरा लिया गया है. 

सड़क तोड़ कर पन्द्रह  लाख नुकसान  करने का लगाया गया है आरोप 

मुझे 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. 31 मई  को उपेंद्र सिंह, खास झरिया निवासी एवं अन्य ने  मुझे और मेरे पार्टनर राम प्रकाश सिंह को साइट पर आकर धमकाया था और एक लाख रंगबाजी की मांग की थी. हमने देने से साफ मना कर दिया था. हमने कहा कि विभाग जांच कर रहा है. हम उच्च गुणवत्ता का काम कर रहे है. हम किसी को कोई रंगदारी नहीं देंगे, तो कहा गया कि आपको काम करने नहीं दिया जाएगा.  अगर आप काम करेंगे तो आपका पहले आर्थिक नुकसान करेंगे और फिर आप दोनों को जान से मरवा देंगे. श्रवण कुमार राम ने उपेंद्र सिंह एवं उनके सहयोगियों पर सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति का नुकसान करने, जान मारने की धमकी देने एवं रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadJhariyaRangadariSadakJCB

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.