✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पिता का निधन, परिवार में शोक 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:35:25 PM

धनबाद(DHANBAD): झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पिता विनोद कुमार सिंह का निधन शुक्रवार की शाम दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हो गया.  लगभग डेढ़ महीने से वह इलाजरत थे. ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें पैतृक गांव भभुआ से बनारस ले जाया गया था. वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर एअरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन होश नहीं आ पा रहे थे. वह लगभग 65 वर्ष के थे.  वह अपने पीछे 3 पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं. बड़ी पुत्री झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ही हैं.  निधन की सूचना से विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों में  शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार कई दिनों से वह दिल्ली में ही थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:jharkhand newsdhanbad news updateJharia's Congress MLAPurnima Neeraj Singhurnima Neeraj Singh's father passes away

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.