✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पानी टैंकर को लेकर अचानक गरमाई झरिया की राजनीति,विधायक थाना पहुंची तो क्या हुआ,पढ़िए

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 7:44:12 PM

धनबाद(DHANBAD):झरिया विधायक रागिनी सिंह रविवार की देर शाम सीधे झरिया थाना पहुंच गई .इसके बाद प्रशासनिक हलचल तेज हो गई .दरअसल पूरा मामला एक पानी टैंकर से जुड़ा हुआ है. 

जानकारी के अनुसार  झरिया भ्रमण के क्रम में विधायक रागिनी सिंह सड़क पर चलते एक पानी टैंकर को देखा. इस टैंकर के बारे में चर्चा थी कि यह कहीं गायब कर दिया गया है. इस टैंकर को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह ने अपने विधायक फंड से निर्गत किया था. लेकिन उसके बाद इस टैंकर का निजी उपयोग किया जा रहा था. 

आरोप लगाया गया है कि इस टैंकर को पूर्व विधायक  पूर्णिमा नीरज सिंह के  प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों ने छुपा कर चला रहे थे. विधायक का आरोप है कि टैंकर के पकड़ में आने के बाद उसे एक निजी आवास में छुपा दिया गया है. 

इसके बाद झरिया विधायक सीधे थाना पहुंची और टैंकर बरामद करने की मांग की. कहा जा रहा है कि पिछले एक वर्ष से विभाग को बिना सूचना दिए उस टैंकर का उपयोग अवैध ढंग से किया जा रहा था. टैंकर पर नंबर प्लेट भी हटा दिया गया था. जिसे मामला पकड़ में नहीं आए.

 विधायक रागिनी सिंह ने टैंकर को पूर्व विधायक प्रतिनिधि के कब्जे से बरामद कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. झरिया थाना प्रभारी ने विधायक को भरोसा दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Tags:dHANBADJhariya NewsJharia UpdateJharia MlaMla Ragini SinghMla Ragini Singh NewsJharkhand NewsDhanbad Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.