✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया विधायक के देवर विदेशी नंबर से दे रहे धमकी, जानिए एक बार फिर कैसे सिंह मेंशन और रघुकुल हुआ है आमने सामने 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:26:18 AM

धनबाद(DHANBAD): अगर बिल्डर का आरोप सही है तो धनबाद में रहकर विदेशी नंबर से रंगदारी मांगने और धमकाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है. इस बात का खुलासा सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच हालिया शुरू हुए विवाद में सामने आया है. यह विवाद बलियापुर रोड की एक जमीन को लेकर शुरू हुआ है.

रागिनी सिंह ने झरिया विधायक के मौसेरे देवर हर्ष सिंह पर लगाया आरोप 

एक पक्ष सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह है तो दूसरा पक्ष झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के मौसेरे देवर हर्ष सिंह हैं. रागिनी सिंह ने हर्ष सिंह पर बिल्डर को धमकाने का आरोप लगाया है, तो हर्ष सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा है कि वह तो बिल्डर को जानते तक नहीं है. बलियापुर रोड में एक जमीन को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच नया विवाद खड़ा हुआ है. रागिनी सिंह ने शुक्रवार को सरायढेला थाना जाकर झरिया विधायक के मौसेरे देवर हर्ष सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. कहा कि उनकी जमीन को कन्वर्जन पर लेने वाले बिल्डर रमन कुमार उर्फ रिंकू पाल को फोन पर लगातार धमकी दी जा रही है. बिल्डर ने सराय ढेला थाने में लिखित शिकायत की है. हर्ष सिंह पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. बिल्डर ने कहा है कि अगर उनके या उनके परिवार या किसी साथी के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी हर्ष सिंह, एकलव्य सिंह और अभिषेक सिंह की होगी. एकलव्य सिंह और अभिषेक सिंह भी झरिया विधायक के देवर हैं.

बिल्डर को फोन पर मिली धमकी 

दूसरी तरफ हर्ष सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वह बिल्डर को पहचानते तक नहीं है. बिल्डर का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर वह सिंह मेंशन में रागिनी सिंह के आवास पर बैठे हुए थे. तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने कहा कि हम हर्ष सिंह बोल रहे हैं. फोन पर उसे धमकी दी गई .उसके बाद फोन काट दिया गया. कुछ ही मिनटों के बाद विदेशी नंबर से उनके व्हाट्सएप पर कॉल आना शुरू हो गया, लेकिन डर के मारे वह विदेशी नंबर के कॉल को रिसीव नहीं किया.

बलियापुर रोड की जमीन का मामला

दरअसल बलियापुर रोड में रागिनी सिंह ने कुछ महीने पहले जमीन खरीदी है. जमीन खरीदने के समय में भी आरोप के मुताबिक उन्हें परेशान किया गया. पिछले दिनों बिल्डर को कन्वर्जन पर जमीन दी गई. शनिवार को बाउंड्री का काम शुरू होने वाला था. शुक्रवार को मापी करवाई जा रही थी पर पुलिस के जरिए दबाव डालकर काम रुकवा दिया गया. फिलहाल सिंह मेंशन और रघुकुल में विवाद चल रहा है. पैतृक संपत्ति का विवाद तो है ही,  साथ ही साथ यूनियन से लेकर अन्य विवाद भी शुरू हो गए हैं. बलियापुर रोड की जमीन का मामला ताजा उदाहरण है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadJharia MLApurnima niraj singhragini singhhreatening from foreign number to builder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.