धनबाद (DHANBAD): झरिया में रहने वाले लोगों को बीसीसीएल के नोटिस के बाद हड़कंप भी है और गुस्सा भी है. नए तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तय कर रहे हैं. बीसीसीएल प्रबंधन ने नोटिस में कहा है कि कतरास मोड सहित अन्य इलाके आग और भू-धंसान प्रभावित हैं, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके, लोग इलाके के खाली कर दें. भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा मंडल और नगर अध्यक्ष की बैठक की. बैठक का संचालन भाजपा नेता शैलेश सिंह चंद्रवंशी ने किया.
कतरास मोड़ में बीसीसीएल प्रबंधन का फूंका गया पुतला
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में कतरास मोड़ में बीसीसीएल प्रबंधन का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट किया गया. रागिनी सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन पर बरसते हुए कहा कि बीसीसीएल रातों रात नोटिस जारी कर जनता के बीच भय का माहौल बना रही है. बीसीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते कहा कि झरिया में एक भी घर खाली नही होगा, जब तक झरिया की जनता न चाहेगी. इनलोगो का मंशा साफ झलक रही है कि प्रबंधन झरिया को खाली कर आउटसोसिंग चालू करना चाहता है. बीसीसीएल प्रबंधन के नोटिस में झरिया के कतरास मोड़ से लेकर कोईरीबांध, पोद्दारपाड़ा, चौथाई कुल्ही सहित कई इलाकों को भू-धंसान और आग प्रभावित क्षेत्र बताया गया है. झरिया की कोयला मंडी कतरास मोड़, बिहार टॉकिज, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड संसाधन केंद्र, राजबाड़ी, बकरीहाट, राजा तालाब आदि इलाके आग और भू-धंसान की जद में बताया गया है.
कौन-कौन लोग थे बैठक में
मौके पर शैलेश सिंह चंद्रवंशी, अरुण साव, अभिषेक पाण्डेय, संतोष शर्मा, राजाराम पासवान, दिलीप भारती, अरिंदम बनर्जी, अजय निषाद, स्वरूप भट्टाचार्य , अखिलेश सिंह, संजय यादव रामप्रकाश सिंह , जगरनाथ चक्रवर्ती, दिलीप आडवाणी, अनीत सिंह, रघुराम, राहुल सिंह, गुड्डू दुबे, शिवांश श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, पिंकू चौबे, शैलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह, जितेंद्र निषाद, शुभम गुप्ता, राहुल सोनी, गणेश साव, रोहित बिंद, बबलू भगत, प्रेम नोनिया, चीकू महतो, विशाल श्रीवास्तव, शशिकांत निराला, अरुण जायसवाल, बंटी जयसवाल, अजय वर्मा, सुजीत सिंह, सोनू चंद्रवंशी, सौरव शर्मा, झूलन सिंह, शिबू अग्रवाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट : प्रकाश महतो
.jpeg)