✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ में जेवर व्यवसायी लूट कांड का खुलासा, हथियार और लूटे गए आभूषण के साथ चार गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 18, 2026, 4:25:39 PM

रामगढ़ (RAMGARH): जिले के गोला थाना क्षेत्र में जेवर व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. पुलिस ने कांड में प्रयुक्त देसी कट्टा, एक अल्टो कार, पल्सर बाइक और बुलेट बाइक जब्त की है. साथ ही लूटे गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं.

एसपी ने बताया कि 4 फरवरी को गोला स्थित बिहारी ज्वेलर्स के मालिक बिहारी प्रसाद स्वर्णकार दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. सुकरीगढ़ा भेड़ा पुल के पास अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और हथियार का भय दिखाकर 70 हजार रुपये नकद, आभूषण से भरा थैला, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल की चाबी लूट ली. पीड़ित के बयान पर गोला थाने में कांड संख्या 18/26 दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया.

डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सूचना मिली कि केरेडारी निवासी दीपक कुमार रांची में दूसरी वारदात की फिराक में है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, 8 एमएम की जिंदा गोली, सोने की कानबाली, पल्सर बाइक और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक बरामद की गई.

दीपक की निशानदेही पर मो सद्दाम उर्फ छोटू उर्फ मास, ऐनुल अंसारी और मोइन अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया. उनके पास से आठ जोड़ी सोने की कानबाली, दो सोने की चेन, चार मंगलसूत्र और एक अल्टो कार जब्त की गई.

एसपी अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी शातिर अपराधी हैं. मुख्य आरोपी मो सद्दाम के खिलाफ बोकारो, रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिलों में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

रिपोर्ट : अनुज कुमार

Tags:ramgarhramgarh policeramgarh newsrobbery newsrobbery in ramgarhrobbery news latestlatest newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.