✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में JBKSS ARMY का सरकार पर वार, कहा “पढ़े लिखे सब हार गए जब बिक गए सवाल......

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:40:16 AM

रांची(RANCHI): 
झारखंड में कोई ज्वलंत मुद्दा हो उसपर जयराम महतो की सक्रियता नज़र न आए ऐसा तो हो ही नही सकता, और जब बात छात्रों की हो तब तो और नहीं. इसी कड़ी में डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी भी JSSC CGL पेपर लीक मामले में कहाँ पीछे रहने वाली थी? हालही में JBKSS ARMY ने X पर पोस्ट कर एक बार फिर से सरकार और आयोग से सवाल किया है.  JBKSS ARMY ने X ऐप पर पोस्ट कर लिखा है : पढ़े लिखे सब हार गए, जब बिक गए सवाल, रहीम कहें क्या करिए, जब चोर बने दलाल. इसके साथ ही अखबार की एक कटिंग भी पोस्ट की गई है.

JSSC CGL पेपर लीक मामले में चल रही जांच में ये पता चल है कि मामले के मास्टरमाइन्ड माने जा रहे आरोपी संदीप दीक्षित और गवाह बने परीक्षार्थी अरविंद कुमार के वॉयस सैम्पल लिए गए हैं. इन वॉयस सैम्प्ल्स को जांच के लिए एफएसएल रांची भेजा गया है. असल में सीआईडी की जांच में ये पता चला है कि आईआरबी का जवान कुंदन कुमार उर्फ मंटू और मास्टरमाइंड संदीप त्रिपाठी ने अपने-अपने मोबाइल नंबरों से छात्र अरविंद कुमार को धमकी भरे कॉल किए थे. साथ ही अरविंद से दोनों प्रश्न पत्र के जवाब के बदले पैसे मांग रहे थे और अरविंद ने धमकी भरे वीडियो कॉल कि रिकार्डिंग भी सीआईडी को दी है. वहीं अरविंद को भी झाँसे में लेकर नेपाल के वीरगंज ले जय गया था और जवाब रटवाये गए थे. इधर पेपर लीक मामले में गिरफ्तार कुंदन कुमार और कौशलेश कुमार के मोबाइल से ही 28 छात्रों कि लिस्ट बरामद की गई थी, जिन्हे पटना, मुजफ्फरपुर, मोतीहारी, और फिर रक्सौल के रास्ते वीरगंज ले जाया गया था. बताते चले की सूची में 28 में से 10 अभ्यर्थी पास भी हुए थे.

ऐसे में इन सब अटकलों के बीच लगतार छात्रों के मन में भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या कभी झारखंड में सफल तरीके से परीक्षाएँ हो भी पायेंगी या नहीं.

Tags:jairam mahto latest newsjairam mahto newsjssc cgl latest updatejbkss army newsjssc cgl paper leak newsjbkss army

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.