✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में रु. 4 करोड़ से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को दिया जाएगा नया लुक

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:33:52 AM

चतरा(CHATRA): झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता आज यानी रविवार को चतरा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने कैबिनेट के माध्यम से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नियमावली में संशोधन कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य झारखंड बन गया है. जिसे अब आगे आने वाली कोई भी सरकार बदल नहीं पाएगी.

पुरानी पेंशन योजना लागू को बताया ऐतिहासिक

दरअसल, श्रम मंत्री भोक्ता पेंशन आभार रैली के तहत स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे. मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड की तर्ज पर बिहार में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया है. 

जल्द होगी 50000 नए शिक्षकों की बहाली

उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही 50000 नए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.राज्य के रिक्त पड़े अन्य विभिन्न विभागीय पदों पर भी अति शीघ्र लोगों की नियुक्तियां की जाएगी. उन्होंने इस मौके पर बताया कि चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को आधुनिक बनाया जाएगा. इशके लिए सरकार चार करोड़ रुपए खर्च करेगी. इस स्टेडियम को आगामी गणतंत्र दिवस तक नया लुक दे दिया जाएगा.

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.