✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जसीडीह टेंपो मालिक सह चालक संघ ने की आपात बैठक, भाड़ा वृद्धि सहित यात्रियों को सुविधा देने की उठाई मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:16:08 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर एक पवित्र तीर्थ नगरी है.  रेल मार्ग से प्रतिदिन हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं. किसी भी रुट से आने पर जसीडीह स्टेशन पर ही उन्हें उतरना पड़ता है. जसीडीह से यात्री या तो निजी वाहन से या फिर यात्री वाहन से देवघर पहुंचते हैं. जसीडीह से देवघर की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है. यात्री की सुविधा और उनसे मिलने वाला भाड़ा तय करने को लेकर आज सुबह जसीडीह स्टेशन पर टेंपो मालिक सह चालक संघ द्वारा एक आपात बैठक आयोजित की गई. संघ के अध्यक्ष देवनंदन झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में टेंपो चालक एवं उनके मालिक शामिल हुए. लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ,आसनसोल मंडल के डीआरएम और देवघर उपायुक्त से अपनी मांग पर सकारात्मक निर्णय जल्द लेने का आग्रह किया गया है.

मांगों पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल 

टैंपू संघ की प्रमुख मांगों में से देवघर जसीडीह का भाड़ा ₹20 प्रति यात्री सुनिश्चित करने के अलावा जसीडीह स्टेशन के पुराने टेंपो स्टैंड और नए टेंपो स्टैंड के बीच आरपीएफ थाना के पीछे तक टेंपो का परिचालन शुरू करने का आग्रह किया गया है. इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. साथ ही साथ टैंपू संघ द्वारा न्यू सर्कुलेटिंग एरिया स्थित टेंपो स्टैंड के नीचे यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय युक्त विश्रामगृह की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है. अविलंब इन मांगों को नहीं मानी गई तो मजबूर होकर जसीडीह स्टेशन से टेंपो का परिचालन ठप कर दिया जाएगा. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।संघ के अध्यक्ष ने बताया कि यात्रियों को उस दौरान होने वाली परेशानियों का सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और रेल प्रशासन की होगी. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:jharkhanddeogharJasidih Tempo Ownerasidih Tempo Owner cum Driver Association raised demandauto fare hike

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.