✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल चुनाव ड्यूटी पर गए JAP जवान की मौत,भाई ने उठाया सवाल,पलामू में शोक 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 26, 2026, 10:40:39 PM

पलाम(PALAMU): हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 46 वर्षीय परशुराम कुमार सिंह का निधन चुनाव ड्यूटी के दौरान पश्चिम बंगाल में हो गया.वह जैप 8 में लेस्लीगंज में कार्यरत थे.परशुराम कुमार सिंह की असम में चुनाव कराने के बाद से तबियत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्हें पश्चिम बंगाल भेज दिया गया. जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.

 मृतक जवान के बड़े भाई जयराम सिंह ने बताया कि ब्रेन हेमरेज से उनकी मृत्यु होने की बात बताई गई है.परशुराम कुमार सिंह, हुसैनाबाद में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत जयराम सिंह के छोटे भाई है. 

घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम है.परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई.लोगों ने गहरा दुख जताया है.

उनके भाई जयराम सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर लाने एसोशिएशन के लोग पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए है. परिजनों को वहां जाने से मना कर दिया गया.उन्होंने बताया कि सोमवार को परशुराम कुमार सिंह का पार्थिव शरीर जैप 8 लेस्लीगंज पाया जाएगा.वहां के बाद गांव के लिए रवाना किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर के बाद शव हैदरनगर पहुंचने की उम्मीद है.शव आने के बाद उनका दाह संस्कार किया जायेगा.

जय राम सिंह ने बताया कि उन्हें चुनाव ड्यूटी में असम भेजा गया था. असम के बाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनाव कराने के बाद उतरी परगना भेज दिया गया.उन्होंने कमांडेंट से तबियत ठीक नहीं होने की बात बार बार की. मगर उनका समुचित इलाज नहीं कराया गया. यह आरोप उनके बड़े भाई जयराम सिंह ने लगाया है. उन्होंने कहा कि उनकी लगातार उनसे बात होती थी.

रविवार को दो बजे दिन में जब परशुराम कुमार सिंह ने फोन रिसीव नहीं किया तो उनके साथी के फोन से बात करने पर पता चला कि वह लोग उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे है.करीब 3 बजे दिन में फोन पर सूचना मिली कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. यह सुनते ही जयराम सिंह के होश उड़ गए।उन्हें जो जानकारी विभाग द्वारा दी गई है,उसमें कहा गया है कि उनकी मृत्यु ब्रेन हैमरेज से हुई है.

Tags:PalamuHaidarnagarJap prashuram singhHaidarnagar newspalamu newsjharkhandRanchiJharkhand policeBengal election

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.