✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हुसैनाबाद में पूर्व मंत्री के पास क्षेत्र की समस्या लेकर पहुंचे लोग,कमलेश सिंह ने समाधान का दिया भरोसा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 7:08:13 PM

पलामू (PALAMU): जिले के हुसैनाबाद में गुरुवार को पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. खराड़, राम बिगहा, हैदरनगर, अली नगर, महुदंड समेत कई गांवों से आए लोगों ने बारी-बारी से अपनी परेशानी रखी.

ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा पेयजल संकट की समस्या उठाई. उनका कहना था कि कई जगह चापाकल तो लगे हैं, लेकिन मरम्मत के अभाव में बंद पड़े हैं. विभाग को आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पानी की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है.

राम बिगहा के ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मंत्री का आभार जताया. वहीं, खराड़ गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई. इस पर पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर समाधान निकाला जाएगा और प्रतिमा स्थापना का रास्ता साफ किया जाएगा.

हैदरनगर से पहुंचे शंकर ठाकुर ने बताया कि एक ही स्थान पर चार बिजली पोल गाड़ दिए जाने से उनकी सैलून दुकान का दरवाजा बंद हो गया है. इस पर पूर्व मंत्री ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा हैदरनगर पीएचसी में आपातकालीन सेवा नहीं मिलने की समस्या भी उठाई गई. इस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया है और आगे भी प्रयास जारी रखेंगे.

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. अवैध खनन जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने चिंता जताई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हुसैनाबाद और हरिहरगंज क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वे राज्य के मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे. इस दौरान कई ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई.

Tags:husainabadhusainabad newspurv mantri kamlesh singhFormer Minister Kamlesh SinghFormer Minister Kamlesh Singh BJPLatest newsHussainabadPalamu NewsPalamu Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.