✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग में जामताड़ा की बेटी दिवाषी हेंब्रम ने भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 5:15:02 PM

जामताड़ा (JAMTARA): जिले की बेटी दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन में हिस्सा लेकर देश को  स्वर्ण पदक हासिल करआया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने बताया कि 4 से 7 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था. इस टीम में शामिल दिवाषी हेंब्रम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं.

दिवाषी इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं. इसी वर्ष जनवरी में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. उसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन भारतीय टीम में किया गया. पिछले चार-पांच महीनों से वह लगातार कठिन प्रशिक्षण और अभ्यास में जुटी हुई थीं. उनकी मेहनत का नतीजा अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाई दिया है.

दिवाषी की इस सफलता से जामताड़ा जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है. स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का पल बताया है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए दिवाषी की उपलब्धि एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह संदेश देती है कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत और आत्मविश्वास से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक दिवाषी हेंब्रम रविवार शाम जामताड़ा पहुंचेंगी. उनके स्वागत को लेकर जिले में खास तैयारियां की जा रही हैं. स्थानीय खेल संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनके सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Tags:JAMTARA NEWSjamtara updatejamtaradevashi hembramjharkhand updatejamtara news updateinternational rifle shooting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.