✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा: तालाब से लौट रही मासूम को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, 5 साल की बच्ची की मौत के बाद हाईवे जाम

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 3:42:19 PM

जामताड़ा (JAMTARA): जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मृत बच्ची की पहचान केराडीह वनगांव निवासी सफाउल अंसारी की पांच वर्षीय बेटी सजदा खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सजदा रविवार दोपहर पास के तालाब से नहाकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान सड़क पार करने के समय तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयावह थी कि बच्ची कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल बच्ची को लेकर नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एनएमएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम और गुस्से का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस आसपास के पेट्रोल पंप, दुकानों और हाईवे किनारे लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि स्कॉर्पियो की पहचान की जा सके. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और पुलिस प्रशासन लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराने की कोशिश में जुटा हुआ था.

Tags:Jamtarajamtara newsjamtara latest newsaccident newsmajor accident newslatest newshighway blocked

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.