✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा: पुलिसकर्मी ने बुलेट से 6 साल के बच्चे को मारी टक्कर, सदर अस्पताल के पास हुआ बड़ा हादसा

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 3:36:28 PM

जामताड़ा (JAMTARA): जिले के सदर अस्पताल के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बुलेट बाइक चला रहा व्यक्ति एक पुलिसकर्मी था, जिसने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी.

मिली जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना क्षेत्र के पसोई गांव निवासी शाहू शेख अपने बेटे रहान शेख को इलाज के लिए दोपहर करीब 12 बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जैसे ही वे अस्पताल के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही बुलेट ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल बच्चे को उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

बच्चे के पिता शाहू शेख ने बताया कि वे एक विशेष कारण से अस्पताल पहुंचे थे. दरअसल, उनके गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था. इसी दौरान उनके बेटे ने अनजाने में उस बच्चे का जूठा खाना खा लिया, जिससे संक्रमण की आशंका के चलते वे उसे एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिलवाने अस्पताल लाए थे. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बाइक चला रहा पुलिसकर्मी कौन था और हादसे की असल वजह क्या रही. फिलहाल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है.

Tags:Jamtarajamtara newsjamtara accident newsPolice Constable Hits 6-Year-Old Child with BulletPolice Constable Hits 6-Year-Old Childsadar hospitalsadar hospital jamtara

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.