✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे जमशेदपुर के टाटानगर, चक्रधरपुर समेत 4 अन्य रेलवे स्टेशन, जानिए कितने का होगा खर्च

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:09:36 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत चक्रधरपुर डिवीजन के चार स्टेशनों का कायाकल्प होगा. इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर का रायरंगपुर स्टेशन भी शामिल हैं. डीआरएम विजय साहू रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है. यहां पटरियों को भी उन्नत किया जाएगा और चक्रधरपुर डिवीजन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेगी. अभी यहां 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ रही है. एक साल के अंदर डिवीजन की रेल पटरियां उन्नत हो जाएंगी और ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी. डीआरएम ने बताया कि चक्रधरपुर डिवीजन के चार रेलवे स्टेशन टाटा नगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर के रायरंगपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए वर्क सैंक्शन हो चुका है. जल्दी ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन टाटा नगर रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा. इसकी शक्ल सूरत बदल जाएगी.

यह भी पढ़ें:

अनहोनी ! पूजा पंडाल के गेट पर लगी आग, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान 

वंदे भारत ट्रेन का जल्दी शुरू होगा परिचालन

डीआरएम विजय साहू ने बताया कि पूरे देश में 74 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी है. इसमें से चार वंदे भारत ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन को मिली है. वंदे भारत ट्रेन का जल्दी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. आदित्यपुर से लेकर झारसुगुड़ा के बीच थर्ड लाइन का काम भी शुरू कर दिया गया है. डीआरएम विजय साहू  जमशेदपुर पहुंचे, यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी, कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने जा रहा है, यहां पटरियों को भी उन्नत किया जाएगा और चक्रधरपुर डिवीजन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेगी. अभी यहां 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ रही है. एक साल के अंदर डिवीजन की रेल पटरियां उन्नत हो जाएंगी और ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगेंगी. डीआरएम ने बताया कि चक्रधरपुर डिवीजन के चार रेलवे स्टेशन टाटा नगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर के रायरंगपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा. इसके लिए वर्क सैंक्शन हो चुका है. जल्दी ही चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन टाटा नगर रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा. इसकी शक्ल सूरत बदल जाएगी. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है.

देश में चलेगी नई 74 वंदे भारत ट्रेन

डीआरएम विजय साहू ने बताया कि पूरे देश में 74 नई वंदे भारत ट्रेन चलाई जानी है. इसमें से चार वंदे भारत ट्रेन चक्रधरपुर डिवीजन को मिली है. वंदे भारत ट्रेन का जल्दी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. आदित्यपुर से लेकर झारसुगुड़ा के बीच थर्ड लाइन का काम लगभग पूरा हो गया है. डिवीजन में रायरंगपुर से बंडामुंडा के बीच 26 किलोमीटर थर्ड लाइन बिछाने का काम बाकी है. जिसकी प्रक्रिया चल रही है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.