☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में बनेगा भारत का पहला सोलर बिजली से चलने वाला गुरुद्वारा, जानिए क्या होगा खास

जमशेदपुर में बनेगा भारत का पहला सोलर बिजली से चलने वाला गुरुद्वारा, जानिए क्या होगा खास

 जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा केवल झारखंड राज्य ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वोतर भारत का सोलर बिजली से चलने वाला पहला और एकमात्र गुरुद्वारा बन गया है. यह अपने आप में एक कीर्तिमान है. गुरुद्वारा साहिब में 55 किलोवाट बिजली उत्पादन के सोलर प्लांट का शुभारंभ होगा.

आधुनिक तकनीक, सामाजिक दायित्व और आस्था का अनूठा उदाहरण 

साकची गुरुद्वारा प्रांगण में पत्रकारों को संबोधित करते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा की संगत को यहां आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा 195 सोलर पैनल की मदद से 50 किलोवाट बिजली उत्पादन की व्यवस्था की गयी जो गुरुद्वारा साहिब की कुल बिजली खपत के लिए प्रयाप्त है. 50  किलोवाट बिजली पैदा होने से कार्बन डाई ऑक्साइड से वातावरण को मुक्ति मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए लगभग चार माह का समय लगा है. महासचिव परमजीत सिंह काले का कहना है की यह प्रणाली स्थापित करने से बिजली बचत के साथ-साथ प्रतिवर्ष वित्तीय लाभ होने की भी सम्भावना है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at: 05 Mar 2023 11:16 AM (IST)
Tags:Jamshedpur's Sakchi GurudwaraGurudwaraIndia's first solar powered northeastjamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.