✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में पुजारी हत्या का खुलासा, प्रमिका ने दुपट्टे से गला दबा कर की थी पुजारी की हत्या, जानिए पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:02:31 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने पुजारी हत्या मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि पुजारी की प्रेमिका ने ही पहले पुजारी को शराब पिलाया,  गाना बजाया, ठुमका लगाई, और फिर पंडित जी को मौत की नींद सुला दिया. इस तरह प्रेमिका के हाथों पंडित जी के प्रेम कहानी का अंत हो गया.

दुपट्टे से गला दबाकर की गई थी पुजारी की हत्या

मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा का है जहां टेल्को खड़ंगाझाड़ निवासी सुबोध कुमार के हत्याकांड का परसुडीह पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आप को बता दें कि मृतक पुजारी टेल्को के खड़ंगाझाड़ स्थित राधाकृष्ण मंदिर का पुजारी था. वे मूलरूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक सुबोध कुमार पांडेय की हत्या उनकी प्रेमिका शारदा तिवारी (37) ने की है. उसी ने अपने घर में दुपट्टा से गला दबाकर पुजारी की हत्या कर दी थी. शारदा तिवारी नामक महिला टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझाड़ टीओपी के पास की रहने वाली है. उसका सुबोध पांडेय के साथ काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. बताया जा रहा है कि उनके परिजन जाकर कई बार विरोध भी किये, लेकिन परिजनों और उनके बेटे को महिला ने धमकी देते हुए कहा था की उसके पिता को ही मार डालेगी.

पुलिस की जांच में मामला आया सामने

सुबोध कुमार पांडेय को पहले उनकी प्रेमिका ने ज्यादा मात्रा में अंग्रेजी शराब पिलाया और अपने खुद डांस कर के दिखाई. डांस दिखाने के बाद जब वे बेहोश हो गये तो उनको  अपने ही दुपट्टा से गला दबाकर मौत के नींद सुला दिया. इस मामले में उनके 19 साल के बेटे अनुकांत पांडेय उर्फ गणेश पांडेय के बयान पर परसुडीह तहत में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. जांच में पुलिस को एक वीडियो भी मिला, जिसको पंडित जी के प्रेमिका ने बनाया था, जब वह शराब पी लिये थे उस वक्त उनकी प्रेमिका डांस कर रही थी. पुलिस को इस डांस का वीडियो मिलने के बाद सारे तथ्यों की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. फिलहाल पुलिस को हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:jharkhand newsjamshedpur crime newsparsudih policepriest murderbihar ara

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.