✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने किया गिरफ़्तार पढ़ें कौन है ये छटा हुआ बदमाश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:10:51 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):गोलमुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है , जंहा पुलिस ने कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर लिया है,आप को बता दें कि मोहम्मद साहिल जमशेदपुर गोलमुरी और सराइकेला के कपाली क्षेत्र का कुख्यात अपराधी को पुलिस ने टेल्को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान 12 बोर का देशी कट्टा और धारदार चापड़ भी बरामद किया है.

पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था

साहिल लंबे समय से गोलमुरी और कपाली इलाके में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था.बताया जाता है कि उसने अब तक दो जिलों में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है. वह अक्सर हथियार और चापड़ का भय दिखाकर लोगों से लूटपाट करता था.गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने टेल्को थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साहिल को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देशी कट्टा और धारदार हथियार बरामद किए गए.सिटी एसपी के अनुसार, मोहम्मद साहिल पर कई आपराधिक मामले दर्ज है.वह शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर राहगीरों, छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों को डराकर लूटने का काम करता था.

पढे मामले पर सिटी एसपी ने क्या कहा

वही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस अब तक 80 अवैध हथियार बरामद कर चुकी है. उन्होंने कहा कि शहर में अपराध और अवैध हथियारों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस का उद्देश्य है कि असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द पकड़कर जेल भेजा जाए ताकि आम जनता सुरक्षित रह सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur crime newsjamshedpur crime updatesjamshedpurdaily news in jamshedpurjamshedpur newslatest jamshedpur headlinesjamshedpur local eventscity news jamshedpurjamshedpur news livejamshedpur news todayjamshedpur news videojamshedpur headlines breaking newsnews updates jamshedpurjamshedpur news channelbreaking news jamshedpur todayjamshedpur updates todayjamshedpur politics newslocal news jamshedpur jharkhandpune criminal escaped the prisonsahilminivlogscomedy short filmsTrending newsViral newsJharkhandJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.