✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के बदमाश गिरिडीह में मचा रहे उत्पाद! पुजारी के घर डकैती का खुलासा, हथियार के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:35:46 PM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के धनवार बाजार में स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पंडित के घर हुए डकैती मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें जमशेदपुर के रहने वाले रोहित कुमार शर्मा उर्फ टूटू विश्वकर्मा और आकाश मिश्रा शामिल है. इन दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और चार हजार रूपये नगद बरामद किया है.

ये है पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को पुजारी चंद्रिका पंडित के घर अचानक आधा दर्जन से अधिक अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए घर में घुसे और एक घंटे तक जमकर उत्पाद मचाते हुए डकैती की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और ग्रामीणों ने खदेड़ कर दो अपराधियों को पकड़कर पहले तो दोनों की जमकर धुनाई की और फिर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अपराधियों को अपने हिरासत में ले लिया.घटना के बाद पूरे धनवार में लोगों के बीच दहशत का माहौल था.

पढ़ें मामले पर एसपी डॉ विमल कुमार ने क्या किया

घटना के बाद गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने का निर्देश दिया और एक टीम का गठन किया. टीम में एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के अलावे जमुआ अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो, धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोड़डीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, पुअनि रविंद्र कुमार, सअनि अशोक मंडल और तकनीकी शाखा के जोधन महतो को शामिल किया गया. टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों ने जब दोनों अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने घटना में शामिल होने की अपनी संलिप्त्ता स्वीकार करते हुए अन्य साथियों के भी नाम बताया है. जिसके बाद पुलिस की टीम फरार चल रहा है अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक

Tags:lootkand in giridihgiridih policejamshedpur criminalsrobbery case giridihtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaygiridihgiridih newsgiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.